क्या ऐसा हो सकता है की पीरियड्स भी हो जाये और गर्भ भी ठहर जाए?

0
21
Pregnancy and periods
Pregnancy and periods

प्रेगनेंसी के दौरान महिला के मन में बहुत से सवाल चल रहे होते हैं जैसे की प्रेगनेंसी में क्या खाएं क्या नहीं, प्रेगनेंसी में क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए, कैसे सोना चाहिए, कौन सा व्यायाम करना चाहिए, गर्भ में बच्चे के लिए क्या फायदेमंद है, आदि। इसके अलावा हेल्थ से सम्बंधित भी बहुत से सवाल महिला के मन में आते हैं। आज हम ऐसे ही एक सवाल के बारे में बात करने जा रहे हैं जो है की क्या ऐसा हो सकता है की पीरियड्स भी हो जाये और गर्भ भी ठहर जाए? तो आइये आज इस आर्टिकल में हम इस सवाल का जवाब जानते है।

क्या पीरियड्स और प्रेगनेंसी हो सकती है एक साथ?

गर्भावस्था की शुरुआत में कुछ महिलाओं को स्पॉटिंग यानी की थोड़ी ब्लीडिंग होने की परेशानी हो सकती है। जो की हो सकता है की गर्भाशय में शिशु के प्रत्यारोपण के समय हुई हो। और ऐसा होना प्रेगनेंसी के दौरान बहुत ही आम बात होती है। लेकिन कुछ केस में महिला को ब्लीडिंग थोड़ी ज्यादा हो जाती है जिसे की यदि ब्लीडिंग की समस्या के होने के तुरंत बाद डॉक्टर को बता दिया जाए तो उसे कण्ट्रोल किया जा सकता है और गर्भ में शिशु भी स्वस्थ रहता है।

लेकिन यदि आपको पीरियड्स की तरह ब्लीडिंग हो जाती है और मासिक धर्म की तरह पेट में दर्द रहता हैं। तो ऐसे में केस में यह कहना की पीरियड्स हो गए हैं और गर्भ में शिशु स्वस्थ है तो यह बिल्कुल गलत होता है। क्योंकि ऐसे में केस में महिला का गर्भ गिर जाता है। तो ऐसा नहीं हो सकता है की पीरियड्स और गर्भावस्था एक साथ हो। लेकिन यदि महिला को कभी कभार प्रेगनेंसी में खून का धब्बा लगता है तो इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं होता है की महिला का गर्भ गिर गया है।

तो यह हैं प्रेगनेंसी और पीरियड्स साथ हो सकते हैं या नहीं उससे जुडी जानकारी। यदि आप भी माँ बनने वाली है और प्रेगनेंसी के दौरान आपको स्पॉटिंग हो रही है तो इसे अनदेखा नहीं करें और तुरंत डॉक्टर से मिलें ताकि इसे कण्ट्रोल किया जा सके। जिससे आपकी प्रेगनेंसी और शिशु के विकास में किसी भी तरह की समस्या नहीं आये।