Home Blog Page 308

अमरुद के फ़ायदे : ये इतना गुणकारी है आपको भी नहीं पता

Amrud ke kya-kya fayde hai :- दिखने में हल्का हरा और स्वाद में मीठा अमरुद को आप सभी ने खाया होगा। ठंड का मौसम आते है सभी के घरो में अमरुद आना शुरू हो जाते है कोई इसे इसके स्वाद के कारण पसंद करता है तो कोई इसके फायदों के कारण। ये फल जितना खाने में स्वादिस्ट लगता है उतना ही फायदेमंद भी है।

अमरुद में विटामिन A से लेकर पोटैशियम मिनरल तक सभी फायदामंद तत्व पाए जाते है जो न केवल हमारे स्वास्थ्य अपितु हमारे बालों और हमारी त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी है। अमरुद एक ऐसा फल है जिसके पत्ते से लेकर उसका रस सभी मानव प्रजाति के कल्याण का काम करते है। प्रकृति की इस देन की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है।

थाइराइड जैसे बीमारियों से लेकर वजन घटाने से मुश्किल काम सभी में अमरुद अपनी-अपनी भूमिका निभाता है इसी के साथ त्वचा की रंगत निखारने और बालों को मजबूत बनाने में भी अमरुद  बेहद फायदेमंद है। ऐसे में इस फल को न कहना सही नहीं होगा। यदि आपके घर में कोई अमरुद पसंद नहीं करता तो उसे इसके फायदों के बारे में बताईये। वो इस फल को अपने आप पसंद करने लगेगा। वैसे तो सभी लोग अमरुद खाना पसंद करते है लेकिन सिर्फ पसंद के तौर पर किसी पदार्थ का सेवन सही बात नहीं है।

यदि हम कोई चीज खा रहे है तो हमें उसके फायदों के बारे में भी पता होना चाहिए। इसीलिए आज हम आपको अमरुद के पूर्ण फायदों के बारे में बताने जा रहे है जो न केवल आपके स्वास्थ्य अपितु आपके पूर्ण शरीर के लिए भी फायदेमंद है। इसके फ़ायदे जानकर आपको आश्चर्य तो होगा ही साथ-साथ प्रसन्नता भी होगी।guava-benefits

स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है अमरुद :-

अमरुद का नाम सुनते है आपके मुँह में पानी आने लगता होगा। और हो भी क्यों न? आखिर ये फल है ही इतना स्वादिष्ट। लेकिन क्या आप जानते है की इतना स्वादिष्ट फल आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जहाँ एक ओर ये आपके BP को नियंत्रित करता है वही दूसरी ओर थाइराइड के रोग में भी अमरुद बहुत लाभकारी होता है। इसके अतिरिक्त अमरुद के और भी कई फ़ायदे है जिनकी सम्पूर्ण जानकरी नीचे दी गयी है।

  • अमरुद में विटामिन C की अधिक मात्रा पायी जाती है जो कोशिकाओं को संरक्षित करता है।
  • ये कोशिकाओं को कैंसर से होने वाले खतरे से भी बचाता है।
  • मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करे।
  • इसमें मौजूद फाइबर खून में Sugar level को कम करता है।
  • अमरुद खाने से पाचन तंत्र भी साफ़ होता है।
  • इसके अलावा अमरुद के सेवन से Free Bowel Movement भी बेहतर होती है।
  • अमरुद में फाइबर की अधिक मात्रा पायी जाती है जो स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करता है।
  • आँखों की रोशनी के लिए Vitamin A और retinol उत्तरदायी होते है। अमरुद में retinol की अधिक मात्रा पायी जाती है।
  • इसके सेवन से आँखों की रोशनी भी तेज़ की जा सकती है।

Benefits of Guava

  • अमरुद में फोलेट भी पाया जाता है जो मानव में प्रजनन शक्ति को अच्छा करता है।
  • blood pressure लेवल को सामान्य करने वाला potassium अमरुद में भी पाया जाता है।
  • एक केला और एक अमरुद दोनों में पोटैशियम की एक समान मात्रा पाई जाती है।
  • अमरुद में कॉपर भी पाया जाता है जो थाइराइड ग्लैंड के बेहतर कार्य के उत्तरदायी होता है।
  • थाइराइड ग्लैंड के अनुचित कार्य के कारण कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
  • अमरुद में manganese भी पाया जाता है जो शरीर के लिए अन्य खाद्य पदार्थो से nutrients absorb करने का काम करता है।
  • इसमें मौजूद मैग्नीशियम तांत्रिक प्रणाली को आराम देने का कार्य करता है।
  • ये शरीर की मांसपेशियों और तंत्रिकाओ को आराम देता है।
  • अधिक काम करने के बाद अमरुद का सेवन करने से मांसपेशिया और तांत्रिक प्रणाली को आराम मिलता है।
  • इसमें मौजूद विटामिन B3 और विटामिन B6 मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करे।
  • वजन घटाने के लिए अमरुद को सबसे फायदेमंद उपाय माना जाता है।

Swasthy ke liye Amrud ke Fayde

  • ये खून में शुगर के absorbtion की मात्रा को कम करके मधुमेह के खतरे को कम करता है।
  • अमरुद में पोटैशियम की उच्च मात्रा पायी जाती है।
  • ये मोटापे को खत्म करने और मांसपेशियों की ताकत को बढ़ने में मदद करताहै।
  • इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • फाइबर आपके खाने को जल्दी पचाने और उसमे मौजूद saturated fat को कम करने में मददगार है।
  • अमरुद में cholesterol नहीं पाया जाता इसीलिए इसे वजन घटाने का सबसे अच्छा स्त्रोत्र माना जाता है।
  • आपके दिल को स्वस्थ रखने में भी ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योकि इसमें carbohydrates की मात्रा बहुत कम पायी जाती है।
  • अमरुद में मौजूद फाइबर के कारण ही इसे बेहतर प्राकृतिक body cleanser कहा जाता है।
  • ये आपकी बॉडी से सारे toxins बाहर करने में भी मदद करता है।
  • अमरुद का रस एक एंटी बैक्टीरियल एजेंट के रूप में कार्य करता है।
  • ये शरीर में मौजूद किसी भी खुली और बंद कोशिका को सामान्य करने में मदद करता है।
  • कब्ज की समस्या को भी अमरुद के रस के सेवन से ठीक किया जा सकता है।
  • ब्रेकफास्ट करने के पूर्व नियमित रूप से अमरुद के रस का सेवन करने से फायदा मिलता है।
  • अमरुद का रस कैंसर में भी फायदेमंद है।
  • ये कैंसर कोशिकाओं के निर्माण को कम करके उनमे वृद्धि होने से रोकता है।
  • इसमें पाया जाने वाला Lycopene। एक strong anti oxident है जो free रेडिकल्स से निजात दिलाने में मदद करता है।
  • Flu को दूर करने के लिए अमरुद एक अच्छी घरेलु औषधि है।
  • मौसम में आये परिवर्तन के कारण शरीर में उत्पन्न हुए बैक्टीरिया को समाप्त करने में अमरुद बेहद फायदेमंद है।
  • अमरुद Vitamin C का एक प्राकृतिक स्त्रोत्र है।
  • आँखों एक लिए भी बहुत लाभकारी होता है अमरुद का सेवन।Amrud

Health Benefits of Guava/Amrud

  • पके हुए अमरुद को खाने से खून में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है।
  • अमरुद के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है जिससे उन्हें ताकत मिलती है।
  • विटामिन c की कमी से होने वाली scurvy को भी अमरुद के रस से दूर किया जा सकता है।
  • डेंगू के बुखार में अमरुद का रस पीने से लाभ मिलता है।
  • इस बुखार में सलाह दी जाती है की दिन में कम से कम 3 बार अमरुद का रस अवश्य पीना चाहिए।
  • मुँह में छाले होने पर कच्चे अमरुद का अमरुद के पत्ते को चबाएं।
  • अमरुद का सेवन करने से मस्तिष्क के काम करने की क्षमता बढ़ती है।
  • मधुमेह के रोगियों के लिए है एक अच्छा प्राकृतिक उपचार।
  • थाइराइड में अमरुद का सेवन करने से फ़ायदा मिलता है।
  • अमरुद के नियमित सेवन से सर्दी खांसी जैसी बीमारियां दूर रहती है।
  • इसमें मौजूद तत्व ट्यूमर के खतरे को कम करता है।
  • दांत के दर्द की समस्या में अमरुद का रस बेहद फायदेमंद होता है।
  • मसूड़ो में सूजन और दांत के दर्द के लिए अमरुद के रस का सेवन करे।
  • अमरुद मस्तिष्क के कार्यो को अच्छा करने में मदद करता है।
  • ये शरीर में रक्त के संचरण को भी सुधारता है।
  • इसमें मौजूद पोटैशियम BP को सामान्य रखने में मददगार है।
  • शोध से पता चला है की इसमें मौजूद मिनरल शरीर में मौजूद अतिरिक्त सोडियम के दुष्प्रभाव को कम करता है।

त्वचा के लिए अमरुद के फ़ायदे :-

Skin की देखभाल में भी अमरुद बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद विटामिन C, antioxidants और carotene सभी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद तत्व है। इसीलिए अमरुद के pulp को कई सारे cosmetics के निर्माण में भी प्रयोग में लाया जाता है। जैसे त्वचा के लिए लोशन आदि। त्वचा के लिए अमरुद के फायदों के अन्य जानकारी निम्नलिखित है :

  • गुलाबी अमरुद आपकी त्वचा को सुन्दर बनाने में मदद करता है।
  • ये त्वचा को radiance और freshness प्रदान करता है।
  • त्वचा के complexion को बढ़ाने के लिए अमरुद के pulp में अंडे का पीला भाग मिलकर लगाएं।
  • 20 मिनट बाद गर्म पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा के dead cells निकल जायेंगे और आपकी त्वचा की रंगत में निखार आएगा।
  • त्वचा से अशुद्धियां निकालने के लिए भी इस उपाय का प्रयोग किया जा सकता है।
  • इसमें पाया जाने वाला lycopene त्वचा के लिए antioxidants का काम करता है।
  • ये आपकी त्वचा को UV rays और वातावरण प्रदुषण से होने वाले हानिकारक प्रभाव को कम करता है।
  • अमरुद में vitamin A, B, C और पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो अच्छे antioxidants और detoxifiers है।
  • ये त्वचा को free रेडिकल्स से निजात दिलाने में मदद करतेहै।
  • निखरी त्वचा पाने के लिए भी ये एक अच्छा उपाय है।
  • बढ़ती उम्र की निशानियो को कम करने के लिए अमरुद का सेवन करें।
  • झुर्रियां खत्म करने के लिए भी ये एक अच्छा उपाय है।

Skin Benefits of Amrud / Guava 

  • अमरुद में मौजूद तत्व त्वचा को toxins से भी बचाते है जो metabolism और वातावरण में मौजूद प्रदूषण के कारण शरीर में प्रवेश कर जाते है।
  • ये toxins शारीरिक वृद्धि और विकास को भी नुक़सान पहुँचाते है।
  • अमरुद में विटामिन, मिनरल्स और nutrients पाए जाते है को स्किन को साफ़, फ्रेश और झुर्रियों रहित रखते है।
  • अधपके अमरुद के फल और उसकी पत्तियो के काढ़े से चेहरा धोने से स्किन में निखार आता है।
  • मुँहासे होने पर अमरुद की पत्तियो के पेस्ट को त्वचा पर लगाएं फ़ायदा मिलेगा।
  • दाग-धब्बे की समस्या को दूर करने के लिए भी इस पेस्ट का प्रयोग लाभकारी होता है।
  • स्वस्थ त्वचा के लिए पूर्ण hydration बेहद आवश्यक है। पानी आपकी स्किन को hydrated करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • पर शायद आप नहीं जानते अमरुद पानी के अच्छा स्तोत्र है इसमें 81 % मात्रा पानी की पाई जाती है को आपकी त्वचा को hydrated रखने में मदद करता है।
  • त्वचा से जुडी किसी भी समस्या के लिए अमरुद बहुत फायदेमंद होता है।
  • अमरुद में मौजूद vitamin C त्वचा में collagen के निर्माण को कम करता है।
  • कील की समस्या के लिए अमरुद की पत्तियों को थोड़े से पानी के साथ पीसकर लगाएं।
  • ये allergy तो दूर करेगा ही साथ-साथ त्वचा की खुजली की समस्या भी खत्म कर देगा।

बालों के लिए भी फायदेमंद है अमरुद :-

अमरुद एक ऐसा फल है जिसमे सभी प्रकार के न्यूट्रिएंट्स जिनमे Vitamin A, vitamin C, folic acid, potassium, copper, manganese, fiber, flavonoids और अन्य phytochemicals सम्मिलित है। इसीलिए ये आपके बालों की ग्रोथ और उनकी देखभाल के लिए बेहद फायदेमंद है। अमरुद में मौजूद गुण झड़ते बालों की समस्या रोकने में मदद करते है। इसके साथ इसमें मौजूद vitamin A की अधिक मात्रा स्वस्थ बालों के लिए फायदेमंद है।

ऊपर बताये गए सभी फायदों के जानकर अपने जाना की एक फल आपके लिये कितना फायदेमंद है। आपके खून से cholesterol level को कम करने से लेकर आपके पाचन तंत्र सभी को बढ़ाने में अमरुद लाभकारी होता है। इसी के साथ आपके वजन घटाने का भी ये एक अच्छा स्त्रोत्र है।

Amrud khane ke fayde, अमरुद खाने के क्या-क्या फ़ायदे है, Guava benefits in hindi, Amrud ke kya-kya fayde hai, amrud khane ke kya fayde hai hindi m, Amrud se milne wale labh, Amrud ke swasthy ke liiye fayde

गर्भावस्था के दौरान होने वाले इन लक्षणों को न करें अनदेखा

गर्भावस्था के दौरान होने वाले इन लक्षणों को न करें अनदेखा:-

गर्भावस्था का समय जितना किसी महिला के लिए खास व् अनोखा होता हैं| उसी दौरान कई बार महिलाएं बहुत सी तकलीफो का सामना करती हैं| कई बार तो महिलाएं पुरे नौ महीने ही इन समस्या से जूझती रहती हैं| महिला के शरीर में गर्भावस्था के दौरान बहुत से परिवर्तन आते हैं| इसका कारण होता हैं गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में हॉर्मोन्स में बदलाव आने के कारण ऐसा होता हैं| साथ ही महिला को बहुत से बाहरी बदलाव भी आते हैं| कई महिलाएं तो इन बदलावों को लेकर बहुत ज्यादा परेशान भी हो जाती हैं|

गर्भावस्था का दौर किसी भी महिला के लिए बहुत नाजुक होता हैं| और इस दौरान महिला के साथ होने वाली समस्या जैसे की, सर में दर्द का रहना, चक्कर आना, पेशाब से जुडी समस्या होना, पेट में दर्द का होना, किसी भी समय उलटी का आना, हाथ, पैर, आदि पर सूजन आना, आँखों से देखने में परिवर्तन आना, त्वचा में बदलाव का आना, वजन बढ़ना, कई बार पीठ या कमर आदि में दर्द का रहना, आदि ये सब कुछ परिवर्तन होते हैं जिनसे महिला गर्भावस्था के दौरान गुजरती हैं|

ऐसा जरुरी नहीं हैं की हर महिला के साथ एक जैसा ही हो बल्कि हर महिला के गर्भावस्था के लक्षण अलग हो सकते हैं| जैसे कई महिलाएं गर्भावस्था के शुरूआती दौर में उल्टियां करती हैं, तो कई पुरे नौ महीने तक उलटी करती हैं| हर एक महिला के हॉर्मोन्स अलग-अलग होते हैं और उनके ये बदलाव भी उनके हॉर्मोन्स के बदलाव पर निर्भर करता हैं| महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अपने बड़ो या फिर अपनी बहन भाभी या सहेली से राय लेती हैं| और कई बार वो उन लक्षण उन्हें सामान्य लगते हैं जो आप उन्हें बताते हैं|

गर्भावस्था के दौरान बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, आप चाहे तो अपने बड़ो से सलाह ले सकते हैं| परंतु यदि आपको ऐसा लगता हैं की आपके लक्षण ठीक नहीं हैं| या फिर कोई समस्या आपको ज्यादा परेशान कर रही हैं तो आपको अपने डॉक्टर से जरूर राय लेनी चाहिए| क्योंकि कई बार इन तकलीफो को आरामदेह तरीको से लेने पर बाद में कोई बड़ी समस्या कड़ी हो सकती हैं| क्योंकि गर्भावस्था एक बहुत नाजुक स्थिति होती हैं| आइये जानते हैं की वो कौन से लक्षण हैं जिन्हें आपको गर्भावस्था के समय अनदेखा नहीं करना चाहिए|

गर्भावस्था के दौरान न करें इन लक्षणों को अनदेखा:-

पेट में दर्द की समस्या होने पर:-

stomach-pain-during-pregnancy

गर्भावस्था के समय में वैसे थोड़ा बहुत पेट में दर्द लगा रहता हैं| परंतु अगर ये दर्द ऐसा हो की सहा ही न जाएँ या फिर पेट के ऊपरी हिस्से में बहुत ज्यादा दर्द या जलन महसूस हो तो तुरंत ही डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए| या फिर प्रसव से पहले ही पेट के निचले हिस्से में अचानक से बहुत ज्यादा दर्द का होना भी एक सामान्य लक्षण नहीं हैं| ऐसा होने पर गर्भपात का ख़तरा बाद जाता हैं| यदि आपको ऐसा कभी भी लगे तो बिना समय ख़राब किये आपको डॉक्टर से तुरंत राय लेनी चाहिए|

बुखार को न करें अनदेखा;-

fever-1

गर्भावस्था के समय ज्यादा बुखार का होना शिशु के ऊपर सीधा असर डालता हैं| अगर आपके शरीर का तापमान 100 डिग्री से अधिक है, लेकिन सर्दी और फ्लू के कोई लक्षण नहीं हैं, तो अपनी डॉक्टर को उसी दिन दिखाना चाहिए ताकि ये समस्या आगे न बढ़े| और यदि आपके शरीर का तापमान 102 डिग्री से अधिक होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें| ताकि कोई ज्यादा बड़ी समस्या न हो| तुरंत इलाज़ करवाने से इस समस्या को रोक जा सकता हैं| और बच्चे के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ने से रोक जा सकता हैं|

ज्यादा सूजन को न करें नज़रअंदाज़:-

swelling

गर्भावस्था के दौरान हाथों, पैरों, चेहरे या आंखों पर सूजन आना सामान्य है और अक्सर ऐसा कई महिलाओ के साथ होता हैं और कई महिलाओ के साथ नहीं होता हैं| इसमें कोई चिंता की बात नहीं होती हैं| परंतु यदि आपको सूजन काफी ज्यादा और अचानक हुई है| और साथ में सिरदर्द, शरीर के अंगो में दर्द या देखने में भी तकलीफ है, तो आपको प्री-एक्लेमप्सिया हो सकता है| इसलिए इस तरह का लक्षण होने पर आपको इस बारे में अपनी डॉक्टर से बात करनी चाहिए|

योनि से खून के आने पर:-

गर्भावस्था में खून के धब्बे या बिना दर्द के हल्का खून होना आम बात है| गर्भावस्था के शुरुआत में माहवारी शुरु करने वाले हार्मोन सक्रिय बने रहते हैं और हल्का खून का धब्बा कई बार लग जाता हैं| परंतु फिर भी आपको एक बार अपने डॉक्टर से जरूर राय लेनी चाहिए| क्योनी यदि आपको पेट में दर्द के साथ गहरे रंग का खून आता हैं|तो कुछ गंभीर समस्या न हो इसीलिए एक बार राय जरूर लेनी चाहिए| क्योंकि लगातार पीठ या पेट में दर्द के साथ अत्याधिक खून का आना यह गर्भपात का संकेत हो सकता है|

पेशाब करते समय जलन या दर्द के महसूस होने को न करें अनदेखा:-

पेशाब करते समय अत्याधिक दर्द या जलन महसूस होना, पेशाब से खून का आना, धुंधला पेशाब का आना, पेशाब से तेज बदबू आना, पेशाब का बढ़ा हुआ तापमान, पेशाब करते समय कंपकंपी छूटना, पेट के निचले हिस्से, पीठ के निचले हिस्से या पेट में दोनों तरफ दर्द, अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हों, तो डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए| क्योंकि गर्भावस्था के समय कई बार पेशाब में इन्फेक्शन की समस्या हो जाती हैं| और डॉक्टर इस संक्रमण के इलाज के लिए आपको एंटीबायटिक्स दवाइयां दे सकती हैं|

ज्यादा उलटी आने पर:-

vomiting

सामान्य अवस्था में भी यदि आपको उलटी आ जाती हैं तो आप कैसे कमजोरी महसूस करने लग जाते हैं| और गर्भावस्था के दौरान उलटी का आना वैसे तो सामान्य होता हैं| परंतु यदि आपको बहुत ज्यादा उलटी की समस्या होती हैं| तो आपको डॉक्टर से राय जरूर लेनी चाहिए| क्योंकि यदि आप ज्यादा उलटी करते हैं| और कुछ खाते पीते भी नहीं हैं तो ऐसी अवस्था में आपको अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए| क्योंकि कई बार ज्यादा उलटी होने के कारण पानी की कमी शरीर में हो जाती हैं|

शिशु की हलचल न होने पर:-

पांचवे महीने में शिशु थोड़ी बहुत हलचहल करनी शरीर में शुरू कर देता हैं| और धीरे-धीरे वह ज्यादा समय के लिए हलचल करता हैं| परंतु कई बार ऐसा होता हैं\ की बहुत अधिक समय होने पर आपको यदि ऐसा लगे की शिशु हलचल नहीं कर रहा हैं| तो ऐसे में आपको बिलकुल भी समय ख़राब नहीं करना चाहिए| या फिर आपको शिशु की हलचल सामान्य से के लगे तो ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर परामर्श लेना चाहिए|

ज्यादा सर दर्द व् चक्कर आने पर:-

गर्भावस्था के दौरान कही न कही थोड़े बहुत दर्द की समस्या लगी ही रहती हैं| परंतु यदि आप ज्यादा सर दर्द से परेशां हैं| और कई बार तो आपका दर्द इतना बाद जाता हैं की आपको धुंधला दिखाई देने लग जाता हैं| तो ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए| और आपको कई महिलाओ को तो सर में दर्द के साथ चक्कर आदि की समस्या भी होती हैं| और जिसके कारण कई बार बेहोशी आदि की समस्या भी खड़ी हो जाती हैं| इससे बचने के लिए आपको तुरंत ही डॉक्टर से राय लेनी चाहिए|

गर्भावस्था के अन्य लक्षण जिन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए:-

  • लगातार पीठ या पेट में दर्द के साथ अत्याधिक खून के आने को न करें अनदेखा|
  • पेट के ऊपरी या निचले सिरे में ज्यादा दर्द होने पर तुरंत परामर्श ले डॉक्टर से|
  • शरीर में ज्यादा सूजन का आना भी नहीं होता हैं सही|
  • हर एक चीज के दुगुने दिखने पर हो सकती है आँखों से सम्बंधित परेशानी|
  • ज्यादा शरीर में दर्द होना भी नहीं हैं सही लक्षण|
  • एक दिन में ज्यादा उलटी आने पर भी डॉक्टर से परामर्श लें|
  • पेशाब में जलन या खून के आने के कारण भी हो सकती हैं समस्या|
  • दस्त या कब्ज़ की ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर से राय लें|
  • पेट के अंदर ज्यादा गैस बनने पर भी हो सकती हैं समस्या|
  • ज्यादा खुजली होने पर भी लें डॉक्टर से परामर्श|

आपको ये टॉपिक कैसा लगा इस बारे में अपनी राय आवश्य दे, क्योंकि आपकी राय हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, और यदि आपको ये टॉपिक पसंद आएं तो इसे शेयर भी जरूर करें|

गर्भावस्था के दौरान बरते ये सावधानियां, गर्भावस्था के दौरान न करें इन लक्षणों को अनदेखा, गर्भावस्था के दौरान न करें इन खतरों को अनदेखा, गर्भावस्था के समय ध्यान रखने योग्य बातें, do not ignore these symptoms during pregnancy, symptoms not to ignore during pregnancy, garbhavastha ke dauraan barte ye savdhaniya, garbhavastha ke in lakshano ko na karen andekha

पेट के बाल हटाने के घरेलु तरीके

Pet ke Baal hatane ke gharelu upay :- शरीर पर बाल बढ़ना महिला और पुरुष हर व्याक्ति की आम समस्या है जिससे वे चाहकर भी निजात नहीं पा सकते। त्वचा पर बालों का बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो हर किसी के साथ होती है। शरीर पर अनचाहे बालों का आना आज के समय में आम होता जा रहा है। अनचाहे बाल आपके शरीर के किसी भी हिस्से जैसे हाथ, पैर, गर्दन गुप्तांग, पेट आदि पर आ सकते है। अन्य हिस्से को तो सभी विभिन्न विधियों द्वारा हटा लेते है लेकिन कुछ ऐसे होते है जिन्हें देखने पर अजीब लगता है लेकिन उन्हें साफ़ कराने के लिए किसी के पास समय नहीं होता।

जी हां, हम बात कर रहे है पेट के बालों की। महिलाओं की तुलना में पुरुषो के पेट पर अनचाहे बालों की वृद्धि बहुत तेज़ी से होती है। लेकिन पुरुष इन पर विशेष ध्यान नहीं देते। वैसे तो महिलाओं के पेट पर बहुत कम मात्रा में बाल उगते है लेकिन शार्ट ड्रेस पहनने और बिकनी आदि पहनने के दौरान उनके छोटे छोटे बाल बहुत भद्दे लगते है। इसीलिए वे हमेशा छोटे से छोटे बाल को भी साफ़ करने के प्रयास में लगी रहती है। सामान्य तौर पर देखा जाये तो ऐसे तो महिलाओं के पेट पर बालों का होना शोभा नहीं देता।

जहाँ एक ओर कुछ महिलाओं के शरीर के किसी भी अंग में बाल नहीं होते वही दूसरी ओर कुछ महिलाओं के बाल पुरुषो की ही तरह बहुत तेज़ी से बढ़ते है। विज्ञान की भाषा में इसे हरसियुटिस्म कहा जाता है। महिलाओं के पेट पर आए इन अनचाहे बालों के कारण वे अपने पसंदीदा स्विमसूट और बिकनी जैसे शार्ट वस्त्र नहीं पहन पाती। इसके अलावा और भी कई ऐसे कपडे है जिन्हें पेट पर बाल होने की वजह से अवॉयड करना पड़ता है।

ऐसे तो अधिकतर महिलाएं पार्लर जाकर वैक्सिंग आदि करा लेती है लेकिन ये बहुत ही दर्दनाक होता है। बालों को हमेशा के लिए खत्म करने और दोबारा बढ़ने से रोकने का कोई स्थाई प्राकृतिक तरीका है। इससे निजात पाने के लिये शेविंग, वैक्सिंग, ट्वीज़िंग और ब्लीचिंग जैसे अस्थाई तरीको का ही प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन कई बार ये तरीके हमारी त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकते है ऐसे स्थिति में घरेलु उपायो का प्रयोग ही उपयुक्त रहता है।

विज्ञानं द्वारा आविष्कार की गयी लेज़र पद्यति और इलेक्ट्रोलिसिस तरीको से पेट के बालों को पूरी तरह स्थाई रूप से साफ़ किया जा सकता है लेकिन ये दोनों ही तरीके बेहद महंगे है और साथ ही इनके साथ बहुत सी परेशनिया भी हो सकती है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान प्राकृतिक उपाय बताने है रहे है जिनकी मदद से पेट के बालों से लेकर त्वचा के किसी भी अनचाहे बालों को आसानी से साफ़ किया जा सकता है।

पेट के अनचाहे बालों को हटाने के घरेलु उपाय

कच्चा पपीता  Pet ke Baal nikalne ka accha upay :-

पपीता बालों की बढ़त को रोकने में मददगार है। यह पेट के बालों को मुलायम बनाकर उसे निकालने में मदद करता है। इसके लिए –

  • कच्चे पपीते को पीसकर एक पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट में थोड़ी सी हल्दी मिलाएं।
  • 20 मिनट तक इसे अपने पेट पर लगाएं रखें।
  • बाद में धो दें।

अन्य उपाय –

  • कच्चे पपीते, बेसन, हल्दी और एलोवेरा जेल को एक साथ पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को बालों की विपरीत दिशा में लगाएं।
  • 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
  • सूखने के बाद धो दें।
  • बाद में तेल याकि क्रीम लगाकर त्वचा को मॉइश्चराइज़ कर लें।besan-haldi-face-pack

हल्दी :-

शरीर के किसी भी हिस्से के अनचाहे बालों को हटाने का ये सबसे सरल और आसान उपाय है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है –

  • सबसे पहले दूध और हल्दी को मिला लें।
  • एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने पेट के बालों पर लगाएं।
  • सूखने के बाद गर्म पानी से धो लें।
  • यदि बालों की मात्रा अधिक अधिक है तो उसमे बेसन भी मिलाएं।

चीनी और नींबू :-

बालों के लिए चीनी और नींबू भी वैक्सिंग जैसा ही काम करते है। जहाँ एक और चीनी बालों को निकालने में मदद करती है वहीं दूसरी ओर नींबू त्वचा के लिए ब्लीच का काम करता है। इसके लिए –

  • शहद, चीनी और नींबू को गर्म करके मिश्रण तैयार कर लें।
  • लेप लगाने से पहले पेट को कॉर्नस्टार्च पाउडर से रगड़े।
  • अब किसी चाकू या स्पैटुला की मदद से उसे बाल बढ़ने की दिशा में लगाएं।
  • लगाते ही तुरंत किसी मोटे कपडे या वैक्सिंग स्ट्रिप से इसे ढक दें।
  • स्किन पर अच्छे से लगाने से लिए इसे दबायें।
  • इसके बाद बाल बढ़ने की उलटी दिशा में इसे खींचे।
  • सारे बाल साफ़ हो जायेंगे।
  • इससे थोड़ा दर्द अवश्य होगा लेकिन पेट के बाल साफ़ हो जायेंगे।
  • बाद में पेट को अच्छे से सहला कर धोये बाल साफ़ ही जायेंगे।egg-white

अंडे का मास्क :-

अंडा भी अनचाहे बालों को निकालने के लिए बेहद फायदेमंद है। ये त्वचा के बालों को मुलायम बना कर उसे निकालने में मदद करता है। इसके लिए –

  • अंडे, चीनी और कॉर्नस्टार्च को अच्छे से मिला लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने पेट पर लगाएं।
  • थोड़ी देर तक इसे ऐसे ही लगे रहने दें।
  • सूखने के बाद ये एक पतली सतह बन जायेगा।
  • बाद में इस मास्क को धीरे-धीरे निकाल लें।
  • मास्क के साथ-साथ बाल भी निकल आएंगे।

आलू और दाल  se nikale Pet ke Baal :-

आलू एक तरह का ब्लीचिंग उत्पाद है। जिसके साथ दाल मिलाकर प्रयोग करने पर ये एक नेचुरल हेयर रिमूवर उत्पाद का काम करता है। दाल का सुख पेस्ट बालों को निकालने में बेहद फायदेमंद है। इसके लिए –

  • मुंग की दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें।
  • अगली सुबह इसे पीसकर एक पेस्ट बना लें।
  • दूसरी तरफ आलू को घिसकर रख लें।
  • अब इन आलुओ को निचोड़कर उनका रस निकाल लें।
  • इसके बाद इस रस में नींबू का रस, शहद और दाल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को अपने पेट पर लगा लें।
  • सूखने तक लगे रहने दें।
  • बाद में उंगलियो से रगड़कर इसे पानी से साफ़ कर लें।
  • त्वचा के सभी बाल साफ़ हो जायेंगे।

केला और दलिया :-

दलिया त्वचा के लिए स्क्रब का काम करता है जबकि केला सुखी त्वचा से बाल निकालने में मददगार है। इसके लिए पके हुए केले में दलिया मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने पेट के बालों पर लगाएं और सूखने के बाद साफ़ कर लें।

Pet ke Baal hatane ke upay -चीनी और गुड़ :-

गुड़, चीनी और नींबू से बनाया गया वैक्स भी पेट के बालों को निकालने के लिए मददगार साबित होता है। इसके लिए –

  • चीनी को माइक्रोवेव में डालकर गर्म कर लें।
  • अब इसमें गुड़ और कॉर्न सिरप भी डालें।
  • कुछ देर जब तक चीनी न घुल जाये इसे गर्म करें।
  • इसके बाद इसमें नींबू का रस मिला कर उसे अच्छे से मिलाएं।
  • सहने जितने गर्म पेस्ट को अपने पेट पर लगाएं और सूखने का इंतजार करें।
  • बालों के बढ़ने की उलटी दिशा में इसे खींचे सभी बाल निकल आएंगे।

चावल का पाउडर :-

चावल का आटा बहुत दरदरा होता है जो dead skin को निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही ये बाल निकालने का भी अच्छा घरेलु उपाय है। इसके लिए –

  • एक चुटकी हल्दी, 1 चम्मच दूध और एक चम्मच चावल का पाउडर ले।
  • अब इन सभी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • पेस्ट को पेट पर लगाएं।
  • आधे घंटे तक लगे रहने दे।
  • बाद में इसपर पानी छिडककर स्क्रब करें।
  • सभी बालों के निकल जाने के बाद पानी से साफ़ कर लें।
  • बाद में लोशन से मसाज करना न भूलें।kali-mirch

काली मिर्च और कपूर  se hataye Pet ke Baal :-

कपूर और कालीमिर्च एक एंटीबैक्टीरियल और anti inflammatory तत्व है। लेकिन क्या आप जानते है की आप इससे अपने पेट के बालों को भी हटा सकती है। इसके लिए एक चम्मच कालीमिर्च, एक चम्मच कपूर और बादाम के तेल की 10 बुँदे मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने पेट पर बाल वाले हिस्से पर लगाएं। 10 मिनट तक लगे रहने देने के बाद स्क्रबिंग करते हुए साफ़ कर लें। आपके बाल साफ़ हो जायेंगे। लेकिन हां। यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसका प्रयोग न करें।

पेट के बाल हटाने के अन्य उपाय  (Pet ke Baal nikalne ke liye anay upay) :-

  1. 1 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच बेसन को मिलाकर उसमे थोड़ा सा दूध और पानी डालें। लेप बनाकर पेट के बालों पर लगाएं। बाल नरम होकर आसानी से निकल जायेंगे।
  2. बेसन, हल्दी और पानी को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को पेट के बालों पर लगा लें। सूखने के बाद रगड़कर निकाल दें। सभी बाल साफ़ हो जायेंगे।
  3. नहाते समय झामक जिसे पमिस स्टोन भी कहते है का प्रयोग करें। ये त्वचा के लिए स्क्रब का काम करता है और त्वचा के बालों को हटाता है।
  4. अपने खान पान को संतुलित रखें। शरीर में वजन और वसा की कमी के कारण शरीर पर अत्यधिक बाल आते है। खाने में दूध, सब्जिया और वसा का सेवन करे।
  5. बार-बार शेव करने से बचें क्योकि ये बालों की ग्रोथ करने में मदद करता है।
  6. वैक्सिंग है एक अच्छा कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट।

Pet ke Baal hatane ke gharelu upay, पेट के बाल हटाने के घरेलु तरीके, Pet ke Baal nikalne ke upay, Pet ke Baal kaise saaf kare, पेट के बाल हटाने की टिप्स, Pet ke Baal hatane ke tarike , Pet ke Baal kaise nikale

दांत में कीड़ा क्यों लगता हैं? और इससे बचने के घरेलू उपाय

दांत में कीड़ा क्यों लगता हैं? और इससे बचने के घरेलू उपाय:-

अगर आपकी मुस्कान को अच्छे से जाहिर करना हो तो आप दाँत उसमे अहम रोल निभाते हैं| आप एक बात सोचिये जरा आपके चेहरे पर एक पिम्पल हो जाएँ तो आप कितने परेशान हो जाते हैं| और उसे खत्म करने के लिए आप कितने तरीके इस्तेमाल करते हैं| क्या आप जानते हैं की दांत में कीड़ा लगने के कारण आपको दांतो से जुडी और भी समस्या हो जाती हैं| जैसे की मसूड़ो का फूलना, दांत में दर्द रहना आदि| और कई बार तो दांत में इतना दर्द होता हैं की सहा तक भी नहीं जाता हैं|

दांत में दर्द रहने के कारण न तो कुछ खाया जाता हैं| दांत में कीड़ा लगने के बहुत से कारण हो सकते हैं| जैसे की दांतो की ढंग से सफाई न करना, दांतो पर मैल की परत जम जाना, ज्यादा मीठे का सेवन करना, ठाड़े गरम का सेवन एक साथ करना, आदि| ये बहुत सी समस्या हैं जिसके कारण आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं| इसीलिए आपको कोशिश करनी चाहिए, की आप अपने दांतो की सफाई का पूरा ध्यान रखें, और उनकी देखभाल करें|

इसके आलावा दांतो की समस्या से बचने के भी बहुत तरीके होते हैं| परंतु आप यदि शुरुआत से ही अपने दांतो की सफाई का ध्यान रखेंगे तो ये समस्या खड़ी ही नहीं होगी| दांतो की समस्या से बचने के लिए जरुरी हैं की आप अपने दांतो का धयान रखें| जैसे की ब्रश जरूर करें, और रात को खाना खाने के बाद तो जरूर आप ब्रश करे, और बच्चो को शुरुआत से ही ही अच्छी आदतें डालें, जिसके कारण वो अच्छे से अपने दांतो का ध्यान रख सकें| आइये विस्तार से जानते हैं की दांतो में कीड़ा लगने के क्या-क्या कारण होतें हैं, और उनके उपाय|

दांतो में कीड़ा लगने के कारण:-

दांतो में मैल की परत जमने के कारण:-

जो लोग ब्रश नहीं करते हैं, या फिर ब्रश तो करते हैं| परंतु सही ढंग से अपने दांतो की सफाई नहीं करते हैं| उन लोगो के साथ ये समस्या उत्तपन हो जाती हैं| क्योंकि सही ढंग से दांतो की सफाई न करने के कारण दांतो पर मैल की परत, या फिर आप कह सकते हैं की कैविटी जम जाती हैं| जिसके कारण दांत के साफ़ न होने के कारण दांतो में कीड़ा लगने जैसी समस्या उत्तपन हो जाती हैं| और दांत में दर्द रहने की भी मुसीबत खड़ी हो जाती हैं|

ज्यादा मीठे पदार्थो के सेवन के कारण:-

जो लोग बहुत ज्यादा मात्रा में मीठे पदार्थो का सेवन करते हैं| या फिर थोड़ी देर बाद कुछ न कुछ मीठे पेय पदार्थ पीते रहते हैं| उन लोगो के साथ ये समस्या हो जाती हैं| खास कर जो लोग रात को मीठे का सेवन करते ही सो जाते हैं| उन लोगो के दांतो में कीड़ा लगने की सम्भावना सबसे ज्यादा होती हैं| क्योंकि मीठे का अधिक मात्रा में सेवन करने से दांत अंदर से खोखले हो जाते हैं| और उनमे कीड़ा लगने लग जाता हैं| और फिर ये दूसरे दांतो में भी समस्या उत्तपन करने लग जाता हैं| और इससे दांतो में दर्द रहने की भी दिक्कत शुरू हो जाती हैं|

मुह के ज्यादा सूखे रहने के कारण:-

मुह में लार ग्रंथि का होना अनिवार्य होता हैं| जिससे मुह के साथ दांतो की भी नमी बनी रहें| इसके लिए जरुरी हैं की आपका मुह ज्यादा समय के लिए सूखा न रहें, क्योंकि ऐसा होने के कारण दांतो की नमी भी चली जाती हैं, जिसके कारण दांतो में कीड़ा लगने या फिर दांतो से जुडी और भी समस्या उत्तपन हो जाती हैं| इसीलिए कुछ और न सही पर आपको पानी का सेवन तो करते रहना चाहिए|

मिनरल्स की कमी के कारण:-

यदि शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, या विटामिन डी की कमी हो जाती हैं, तब भी दांतो से जुडी समस्या समस्या उत्तपन हो जाती हैं| क्योंकि दांतो के लिए कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में चाहिए होता हैं| ऐसे में यदि इन मिनरल्स की कमी हो जाएँ| तो आपको इस समस्या से निजात पाने के लिए ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमे मीठा कम हो और कैल्शियम की मात्रा ज्यादा मात्रा में उपस्थित हो| जिससे आपको ये समस्या उत्तपन न हो|

दांतो में कीड़ा लगने से बचने के उपाय:-

जायफल का प्रयोग करें:-

jaayfal

जायफल का प्रयोग करने से आपके दांतो में लगे कीड़ो की समस्या हल हो जाती हैं| इसके प्रयोग के लिए जायफल के तेल में थोड़ी सी रुई को भिगोकर उसका टुकड़े को जिस दांत में कीड़े लगे हुए है| उस दांत पर रखने से दांतो के कीड़े मर जाएंगे, परंतु ऐसा एक ही बार में नहीं होता हैं| आपको ये उपचार थोड़े दिनों तक लगातार करना पड़ता हैं| तथा इससे दांतों के और ख़राब होने का भय भी नही होता हैं| ये दांतो को मजबूती देने में आपकी मदद करता हैं|

हींग का प्रयोग करें:-

हींग के प्रयोग करने से भी दांत के कीड़े मर जाते है| हींग का प्रयोग करने के लिए हींग के पाउडर को पानी में डाल कर उबाल ले| अब इस पानी को थोडा सा ठंडा कर ले और पानी से कुल्ला करे| अगर आपके दांत खोखले हैं या खाली हो गये है और उनमें कीड़े लगे हुए है तो उस दांत के खोखले हिस्से को हिंग से भर दे| इससे जल्दी ही खोखले दांत के सारे कीड़े मर जायेंगे| नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपकी इस समस्या का समाधान हो जाता हैं| और यदि दांतों में दर्द है तो दर्द भी ठीक हो जायेगा|

प्याज़ का उपयोग करें:-

दांत में कीड़े की समस्या को हल करने का प्याज़ एक कारागार इलाज़ हैं| और दांत के कीड़ो से छुटकारा पाने के लिए 2 या 3 प्याज को छिल कर बारीक़ काट ले| इसके बाद कटी हुई प्याज को को एक छोटे से बर्तन में डाले|फिर इस बर्तन में थोडा सा तेल डाल कर कम आँच पर रखे| अब उस बर्तन पर छेद वाली मटकी को उल्टा करके रख दे| अब मटकी के छेद में पाइप को डाल कर मुंह में लगा ले, प्याज के धुंए से दांत में लगे हुए कीड़े नष्ट हो जायेंगे, और धीरे-धीरे इस समस्या से पूरी तरह से आपको निजात मिल जायेगा|

दांतो की सफाई सही तरीके से करें:-

दांतो की सफाई से ये मतलब भी नहीं हैं की आप हर दम ब्रश को पकड़कर खड़े रहें| बल्कि हमारा मतलब हैं की दांतो की सफाई सही से करें| जैसे की जब भी आप ब्रश करते हैं, तो ब्रश को अच्छे से अपने दांतो में घुमाइए| जिससे की आपके दांतो की अच्छे से सफाई हो सकें| और यदि आपके दांतो के बीच में छेद हैं तो उसकी फीलिंग करवाइये नहीं तो उसमे खाना फसने की वजह से मुह में से बदबू आने जैसी समस्या उत्तपन हो सकती हैं|

मीठे का सेवन कम से कम करें:-

दांत में कीड़ा लगने की समस्या से बचने के लिए जरुरी हैं की आप मीठे का सेवन कम से कम करें| ऐसा करने से आपके दांतो में को कैविटी से आराम रहेगा, और याद रहे रात के समय तो मीठे का सेवन न ही करके सोएं, और यदि आप रात के समय मीठे का सेवन करते ही हैं| तो उसके बाद ब्रश आवश्य करें| साथ ही आप एक आदत बनाएं की आपको रात के समय तो ब्रश करना ही हैं|

दालचीनी का प्रयोग करें:-

daalchini

दालचीनी के तेल में रूई को अच्छी तरह से भिगों लें, फिर इसे दांत के गढ्ढे में रखकर दबा दें| ऐसा करने से दांत के कीड़े तो नष्ट होते ही हैं, साथ में दर्द में भी शांति मिल जाती है|

फिटकरी का इस्तेमाल करें:-

फिटकरी को गर्म पानी में घोलकर, रोजाना कुल्ला करने से दांत के कीड़ो के साथ दांतो से जुडी अन्य समस्या से भी निजात मिलता हैं| और इससे मुह में आने वाली बदबू से भी राहत मिलती हैं|

दांत में कीड़ा लगने से बचने के अन्य उपाय:-

  • बच्चे को दिन में कम से कम दो बार ब्रश जरूर करवाएं|
  • नमक के पानी से भी दांतो को साफ़ रखें|
  • खाना खाने के बाद कुल्ला जरूर करें|
  • ज्यादा मीठे के सेवन से परहेज करें|
  • ज्यादा मात्रा में चॉकलेट आदि का सेवन न करें|
  • मुह को सूखा न रखें पानी का सेवन करते रहें|
  • कैल्शियम से भपूर चीजो का सेवन करें|
  • रात के समय मीठा खाकर न सोएं|
  • दूध, पनीर, बादाम, तिल, दही, पत्तेदार सब्जियाँ, गाजर, सेब, दालें , संतरा आदि का सेवन करें|
  • रात को ब्रश जरूर करें|
  • बच्चों के कीड़े युक्त या सड़े हुए दांतों में, बरगद (बड़) का दूध लगाए, इससे कीड़े और दांत का दर्द, दोनों से राहत मिलेगी|
  • पिसी हुई हल्दी और नमक को सरसों के तेल में मिला लें और फिर दांतों पर मंजन की तरह मलें, इससे दांतों में लगे कीड़े मर जाते हैं|
  • कीड़े लगे दांतों के खोखले भाग में, लौंग का तेल रुई में भिगोकर रखने से दांत के कीड़े नष्ट होते हैं और आराम मिलता है|

आपको ये टॉपिक कैसा लगा इस बारे में अपनी राय जरूर व्यक्त करें, क्योंकि आपकी राय हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, और यदि आपको ये टॉपिक पसंद आएं तो इसे शेयर भी जरूर करें|

Dant me kida lagne ke kaaran, Dant me kida htane ke upay, teeth problem, दांत में कीड़ा क्यों लगता हैं? और इससे बचने के घरेलू उपाय, दांत में कीड़ा क्यों लगता हैं,

संतरे के जूस के इन फ़ायदों को आप नहीं जानते!

Santre ka Juice Pine ke Fayde :- स्वाद में हल्का खट्टा लेकिन स्वादिष्ट संतरा तो आप सभी खाते होंगे। हो भी क्यों न, चॉक्लेट और वनीला के बाद सर्वाधिक पसंद किये जाने वाला स्वाद है संतरा। ये भारत के किसी भी क्षेत्र में आसानी से मिल जाता है। वैसे तो इसका स्वाद मीठा होता है लेकिन इसमें मौजूद Vitamin C और citric एसिड के कारण इसमें हल्का सा खट्टा पन आता है। जो बेहद स्वादिष्ट लगता है। सर्दी हो या गर्मी संतरा सभी मौसम में हमारे लिए फायदेमंद होता है।

संतरे का प्रयोग बहुत रूप से किया जाता है कुछ लोग इसे फल के रूपो में खाना पसन्द करते है तो कुछ इसके रस को। मुख्य रूप से गर्मियों के मौसम में संतरे को अधिक पसंद किया जाता है क्योकि इस फल की तासीर ठंडी होती है। लेकिन सर्दियों में भी इसका स्वाद किसी के जुबान से नहीं फिसलता। शरीर को चुस्त और फुर्तीला बनाने का ये सबसे उत्तम उपाय है। इसके साथ ही ये आपकी सुंदरता को निखारने में भी मदद करता है।

लेकिन एक बात है हर चीज की तरह इस फल और इसका जूस का अत्यधिक सेवन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है इसीलये सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद folic acid हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

ऐसे तो अधिकतर लोग इस फल का और इसके जूस का सेवन करते है लेकिन कोई इसके फायदों को नहीं जानता। इसीलिए आज हम आपको संतरे का जूस पीने के पूर्ण फायदों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हें जानकर आपको प्रसन्नता तो होगी ही साथ-साथ आश्चर्य भी होगा। ये एक ऐसी प्राकृतिक दें है जो हमारे स्वस्थ के लेकर हमारे बाल सभी के लिए बहुत फायदेमंद है। संतरे का जूस पीने के पूर्ण फायदों की सूची नीचे दी गयी है !!orange-juice-for-glowing-skin

स्वास्थ्य के लिए Santre ka Juice Pine के फ़ायदे :-

संतरे में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते है जिनकी आभाव में मनुष्य का शरीर सही ढंग से काम नहीं कर पाता। ऐसे में इन पोषक तत्वो को प्राप्त करने का संतरे का रस सबसे उत्तम स्त्रोत्र है। इसमें मौजूद Vitamin C, Folate, मैग्नीशियमल, low कैलोरी, खनिज आदि स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इसीलिए नियमित रूप से संतरे के रस का सेवन करना चाहिए, ये न केवल आपके स्वास्थ्य को अच्छा करता है बल्कि आपको जवां दिखाने में भी मदद करता है। इसके अतिरिक्त और भी कई फ़ायदे है संतरे के रस के जिनकी पूर्ण जानकरी आगे दी गयी है।

  • प्रतिदिन एक ग्लास संतरे का रस पीने से गुर्दे के पथरी बढ़ने की सम्भावना कम हो जाती है।
  • संतरे के रस में Hesperidin और Pectin पाया जाता है जो खून में Cholesterol की मात्रा को कम करता है।
  • इसके साथ ही शरीर के fat absorption क्षमता को भी कम करता है।
  • संतरे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। प्रतिदिन संतरे के रस का सेवन करने से खून में sugar level नियंत्रित रहता है।
  • नियमित रूप से संतरे के रस का सेवन करने से गठिया में भी राहत मिलती है।
  • इस रोग में होने वाली सूजन को कम करने में भी संतरे का रस फायदेमंद होता है।
  • संतरे के रस के Anti Inflammatory गुण Rheumatoid Arthritis के खतरे को कम करते है।
  • संतरे में मौजूद मैग्नीशियम Blood Pressure को नियंत्रित करता है।
  • नियमित रूप से संतरे के रस का सेवन करने से पाचन क्रिया तीव्र होती है।
  • ये digestive enzymes छोड़ता है जो खाने को जल्द पचाने में मदद करता है।

Benefits of Drinking Orange Juice orange-juice

  • संतरे में पाए जाने वाला D-linonene कैंसर की कोशिकाओं को समाप्त करने में मदद करता है।
  • Colon कैंसर, Lung कैंसर, Skin कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर में भी संतरे का रस बहुत लाभकारी होता है।
  • संतरे का जूस आपके हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
  • इसमें मौजूद Fibers, Hesperidin और folate हृदय के लिए फायदेमंद होते है।
  • प्रतिदिन एक ग्लास जूस का सेवन करने से Cardiovascular System अच्छा रहता है।
  • संतरे के जूस में मौजूद Folic Acid दिमागी विकास के लिए फायदेमंद होता है।
  • शरीर की Immunity power को अच्छा करने के लिए संतरे का रस बहुत फायदेमंद होता है।
  • प्रतिदिन संतरे के जूस का सेवन करने से शरीर की विषाणुओ से लड़ने की क्षमता तीव्र होती है।
  • इसमें मौजूद कैलोरी की कम मात्रा वजन घटाने में मदद करें।
  • संतरे के रस में Anti Oxidents की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो मनुष्य के लिए अवषयक पोषक तत्व है।
  • ये तत्व free radicals की उत्पत्ति को कम करते है।
  • इसके अतिरिक्त इनके कारण उत्पन्न हुई बीमारियों और शरीर में आयी सूजन को कम करने के लिए भी संतरे का रस बहुत लाभकारी होता है।
  • वायरल इन्फेक्शन्स में संतरे का रस पीने से फ़ायदा होता है।
  • संतरे में कैल्शियम की उच्च मात्रा पायी जाती है जो दांत और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
  • मुँह में छाले होने पर संतरे के रस का सेवन करे।
  • Arteriosclerosis में संतरे का रस पीने से लाभ मिलता है।
  • गर्भावस्था में फोलेट का सेवन करने की सलाह दी जाती है जो संतरे के रस में पायी जाती है।
  • स्तनों में सूजन(Mastiti) होने पर संतरे के छिलके की चाय का सेवन करने से फ़ायदा मिलता है।santre-ka-ras

Santre ka Juice pine ke Fayde 

  • संतरे के रस का सेवन करने से साँस की बदबू से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
  • संतरे के रस में पाए जाने वाले गुण शरीर में रक्त के संचारण को अच्छा बनाते है।
  • Hypertension होने पर संतरे के रस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
  • अत्यधिक तनाव होने पर संतरे का जूस पीने से तनाव में राहत मिलती है।
  • थकान मिटाने के लिए रामबाण है संतरे का रस।
  • शरीर पर घाव होने पर संतरे का रस पीने से घाव जल्दी भरते है।
  • यह शरीर के नए सेल्स का निर्माण करता है जिससे घाव जल्दी ठीक हो जाता है।
  • अपच दूर करने के लिए भी फायदेमंद है संतरे का रस।
  • बवासीर जैसे कष्टदायक रोग में संतरे का रस बहुत लाभकारी होता है।
  • ये बवासीर में खून को बहने से रोकने का काम करता है।
  • प्रतिदिन एक ग्लास संतरे के रस का सेवन करने से पेट के छालो में आराम मिलता है।
  • इसमें मौजूद फाइबर की अधिक मात्रा गैस से सम्बंधित बीमारियों को कम करें।
  • संतरे का जूस नज़र व् आँखों की रोशनी तेज़ करने में भी मदद करता है।
  • दांतो और मसूड़ो की समस्या को दूर करें संतरे का रस।
  • छोटे बच्चो के लिए बहुत लाभकारी होता है।
  • सुखी खाँसी होने पर संतरे का रस पीना चाहिए इससे शरीर के अंदर मौजूद सारा कफ खांसी के साथ बाहर आ जाता है।
  • थकान मिटाने का अच्छा उपाय है संतरे का जूस।
  • अधिक बुखार होने पर रोगी को संतरे का जूस पीने के लिए दें फ़ायदा मिलेगा।
  • दांतो की समस्याओ को दूर करें।orange-juice-ke-fayde

Skin Benefits of Orange Juice – त्वचा के लिए संतरे के जूस के फ़ायदे :-

विटामिन C के अच्छे स्त्रोत्र के कारण संतरे का रस आपकी त्वचा के लिए भी चमत्कारिक रूप से कार्य करता है। इसके फल के अतिरिक्त संतरे के जूस और उसके छिलकों को आपकी त्वचा के लिए अनेकों फ़ायदे है। इसीलिए संतरे के रस को पीने से साथ-साथ त्वचा पर लगाना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। त्वचा के लिए संतरे के जूस के फायदों की सूची निम्न है !

  • इसमें मौजूद antioxidants free रेडिकल्स को दूर करते है।
  • बढ़ती उम्र की निशानियो को कम करने में मददगार।
  • संतरे के छिलको को त्वचा पर रगड़ने से काले धब्बे और Blemishes दूर होते है।
  • अत्यधिक गंदगी के कारण उतपन्न हुए मुहासों को भी संतरे के जूस या उसके छिलकों द्वारा समाप्त किया जा सकता है।
  • त्वचा की रंगत निखारने के लिए नियमित रूप से संतरे के रस का सेवन करें।
  • suntan की समस्या को भी इसके द्वारा आसानी से खत्म किया जा सकता है।
  • इसमें मौजूद Vitamin C बढ़ती उम्र की निशानियो को कम करें।
  • संतरे के छिलके और उसके रस को चेहरे पर लगाने से कील आदि को भी हटाया जा सकता है।
  • त्वचा के लिए संतरा skin toner का काम करता है।
  • संतरे के जूस की बर्फ जमा कर चेहरे पर लगाने से dull स्किन को ठीक किया जा सकता है।
  • ये त्वचा के oil के कण्ट्रोल करके छिद्रों को साफ़ करता है।
  • त्वचा पर चमक लाने के लिए संतरे के रस को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने के लिए सन्तरे के रस का प्रयोग करें।
  • इसमें मौजूद फोलेट झुर्रियों की समस्या को दूर करें।
  • संतरे के छिलको को धुप में सुखाकर पीसकर दूध के साथ मिला लें, अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर हफ्ते में 3 बात लगाएं। यकीन मानिये चेहरे के सभी दाग चले जायेंगे और त्वचा में प्राकृतिक निखार आएगा।

बालों के लिए भी फायदेमंद है संतरे का रस  (Santre ka Juice Balo ke liye labhkari) :-orange-juice-drinking

आपकी त्वचा को निखारने के अतिरिक्त संतरा आपके बालो के लिए भी वरदान है। इसमें मौजूद vital nutrients आपके बालों को मजबूती प्रदान करता है। इस फल का रस आपके बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है जिसकी पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है।

  • संतरे का रस बालों के लिए उच्च कंडीशनर का काम करता है।
  • इसमें मौजूद Vitamin C स्कैल्प को ठीक करके बालों की ग्रोथ में वृद्धि करता है।
  • डेंड्रफ से निजात पाने के लिए संतरे के जूस और संतरे के छिलको को बालों और स्कैल्प में लगाएं

Santre ka Juice Pine ke fayde, Santre ke fayde, संतरे का जूस पीने के फ़ायदे, Benefits of Orange Juice, Santre ka Juice ke fayde aur swasthy labh, Santre ka Juice pine se kya-kya hota hai, Santre ka Juice pine ke kya fayde hai

जानें क्या-क्या फ़ायदे है नारियल पानी पीने के?

Nariyal Pani pine k fayde :- दिखने में हरा और पकने पर भूरे रंग का हो जाने वाले नारियल के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। घर की पूजा से लेकर गर्मी में लगनी वाली तेज़ प्यास को बुझाने का सबसे उत्तम उपाय है नारियल। जहाँ एक ओर इसके कच्चे फल से गले तो तर किया जाता है वही दूसरी ओर इसके पके फल को पूजा आदि कार्यो के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

कहते है हमारी प्रकृति में कई ऐसे वस्तुए है जो वास्तव में गुणों खान है लेकिन जानकारी के आभाव में हम उनकी महत्वता भूलते ही जा रहे है। उन्ही में से एक है नारियल। हालाँकि आज कल नारियल बहुत अधिक प्रयोग में लाया जाने लगा है लेकिन पहले की बात कुछ और ही थी। सही मायने में देखा जाये तो नारियल को हम सर्वगुण संपन्न कह सकते है।

स्वास्थ्य की बड़ी से बड़ी बीमारी हो या त्वचा को कोई आम समस्या सभी में नारियल बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन शायद आप नहीं जानते नारियल जैसी चमत्कारिक देन को और भी कई रूपो में प्रयोग में लाया जाता है। जैसा की हमने आपको पहले बताया। इन्ही रूपो में से एक है नारियल पानी जो स्वाद में नमकीन मीठा होता है।

प्रकृति की इस देन के अनेको फ़ायदे है जिन्हें गिन पाना हमारे लिए संभव नहीं। लेकिन कुछ बड़े फ़ायदे है जिनकी जानकारी हम आपको दे सकते है। नारियल के सूखे फल को पूजा एयर कई मिष्ठानो के निर्माण में प्रयोग में लाया जाता है। जबकि कच्चा नारियल खाने में स्वादिष्ट और मीठा लगता है। हिन्दू परंपरा में शुभ कार्यो के लिए भी कच्चे नारियल का प्रयोग किया जाता है।- Nariyal Pani pine ke labh nariyal-pani-ke-fayde

जबकि नारियल पानी हमारे स्वास्थ्य, बाल और त्वचा के लिए बहतु फायदेमंद होता है। इसकी मदद से त्वचा को सुन्दर बनाया जा सकता है व् उसके रंग में भी निखार लाया जा सकता है।

नारियल तटवर्ती क्षेत्रो जैसी महाराष्ट्र के मुम्बई और गोवा जैसी क्षेत्रो में पाया जाता है। इस क्षेत्रो के आस पास रहने वाले लोग अपने सौन्दर्य प्रसाधनों के लिए अधिकतर नारियल पानी का ही प्रयोग करते है। क्योकि नफरियल पानी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जो न केवल आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाते है अपितु उसमे निखार लाने में भी सहायक होते है।

इसके अलावा नारियल पानी में Anti Oxidents, Amino Acid, Enzymes, B-Complex विटामिन और Vitamin C पाए जाते है जो मनुष्य शरीर के लिए बेहद आवशयक है। नारयल पानी से सेवन से immune system स्ट्रांग होता है और साथ साथ बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।

हालाँकि अधिकतर लोग नारियल पानी के फायदों के बारे में जानते है लेकिन कुछ है जो आज भी नारियल पानी के पूर्ण गुण से अवगत नहीं है। इसीलिए आज हम आपको नारियल पानी के पूर्ण फायदों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हें जानकर आपको आश्चर्य भी होगा और प्रसन्नता भी। तो आइये जानते है नारियल पानी के फ़ायदे !!

स्वास्थ्य के लिए नारियल पानी के फ़ायदे (Health Benefits of Nariyal Pani) :-nariyal-pani-ke-gun

प्रकृति की ये देन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायेदमंद है। इसके द्वारा सूजन आने जैसी आम समस्या से लेकर हृदय संबंधी रोग जैसी बड़ी बीमारियों तक सभी को आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसमें मौजूद Anti Oxidents स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते है। इसके अतिरिक्त नारियल पानी में Vitamin C और कैल्शियम की भी अधिक मात्रा पायी जाती है जो हड्डियों को मजबूत करने का काम करते है। इसके और भी कई फ़ायदे है नारियल पानी के जिनकी सूची नीचे दी गयी है।

  • हृदय संबंधी बीमारियों को कम करने में मदद करें।
  • शरीर के Lipid Metabolism को सुधरने में मददगार।
  • गुर्दे में पथरी की समस्या को ठीक करने में फायदेमंद।
  • नारियल पानी के सेवन से पाचन क्रिया तेज होती है।
  • शरीर में dehydration अर्थात निर्जलीकरण को ठीक करें।
  • मांसपेशियों में ऐंठन होने पर नारियल पानी का सेवन करने से फ़ायदा मिलता है।
  • इस पानी के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  • नारियल पानी में मौजूद तत्व शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है।
  • वजन घटाने के लिए नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करें।
  • मधुमेह के रोगियों के लिए नारियल पानी रामबाण का काम करता है।
  • High BP वालो को नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • हार्ट अटैक के खतरे को कम करे।

Swasthy ke liye Nariyal Pani ke fayde 

  • BP को low करने में मददगार।
  • हृदय को स्वास्थ्य रखने के लिए नारियल पानी का सेवन करें।
  • पथरी के कारण होने वाले दर्द में नारियल पानी से राहत।
  • इसमें मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती है।
  • नारियल पानी में कैल्शियम की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है।
  • इसमें मौजूद तत्व hypertension को कम करने में मदद करें।
  • शरीर में पानी की कमी से होने वाली समस्यायों में राहत मिलती है।
  • खून में Cholesterol की मात्रा को कम करके दिल को स्वास्थ्य रखने में मदद करें।
  • नारयल पानी में मैग्नीशियम, पोटैशियम और Vitamin C की अधिक मात्रा पायी जाती है।
  • इसमें मौजूद Anti Oxidents गुण रक्त के संचारण को सुधारने में मदद करते है।
  • हैंगओवर से छुटकारा पाने का ये एक अच्छा उपाय है।

त्वचा के लिए भी फायदेमंद है नारियल पानी (Skin Benefits of Nariyal Pani) :-

स्वास्थ्य के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी नारियल पानी बहुत फायदेमंद है। इसकी मदद से स्किन टैनिंग और मुहाँसे जैसी कई समस्यायों को खत्म किया जा सकता है। जहाँ एक ओर नारियल पानी पीने से त्वचा में निखार आता है वहीं दूसरी ओर इसे स्किन पर लगाने से उसका कालापन भी खत्म होताहै। इसके अतिरिक्त और भी कई फ़ायदे है नारियल पानी के जिनकी जानकारी नीचे दो गयी है।

  • अच्छी त्वचा पाने के लिए proper hydration की आवश्यकता होती है जो उसे नारियल पानी से मिलती है।
  • धुप, प्रदुषण और साबुन के कारण रूखी हुई त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी नारियल पानी बहुत फायदेमंद है।
  • आपकी स्किन को मॉइस्चराइज़ करें।
  • नारियल पानी के सेवन से बढ़ती उम्र की निशानियो को कम किया जा सकता है।nariyal-pani-pine-ke-fayade
  • झुर्रियां आदि को ठीक करने के लिए भी नारियल पानी भी बहुत फायदेमंद है।
  • त्वचा की Pigementation को कम करने में मददगार।
  • नारियल पानी की मदद से Blemishes, Skin tanning और बदरंग त्वचा को भी ठीक किया जा सकता है।
  • त्वचा के इन्फेक्शन्स को ठीक करने में सहायक।
  • स्किन पर रैशेस और खुजली होनेपर नारियल पानी का प्रयोग करें।
  • मुहांसे जैसी समस्यायों को ठीक करने के लिए नारियल पानी का प्रयोग करें।
  • चेहरे पर चमक लाने के लिए करे नारियल पानी का सेवन।
  • स्किन की रंगत निखारने में फायदेमंद।
  • नारियल पानी त्वचा की खुश्की को दूर करता है।

बालों के लिए नारियल पानी के फ़ायदे (Hair Benefits of Nariyal Pani) :-

स्वास्थ्य और त्वचा के अतिरिक्त आपके बालों के लिए भी नारियल पानी बहुत फायदेमंद है। इसकी मदद से बालों में चमक भी लाई जा सकती है। इसके अलावा बालों में मजबूती लेन के लिए भी नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है। नारियल पानी के बालों के अन्य फायदों की जानकारी नीचे दी गयी है।

  • लंबे बाल पाने के लिए करे नारियल पानी का प्रयोग।
  • बालों में चमक लाये नारियल पानी।
  • नारियल पानी बालों के लिए perfect नेचुरल कंडीशनर का काम करे।
  • बालों को नारियल पानी से धोने से वे मुलायम होते है।
  • स्कैल्प में nutrients की कमी के कारण बाल झड़ते है। नारियल पानी इस कमी को पूरा करता है और झड़ते बालों को रोकता है।

Nariyal Pani pine ke fayde, नारियल पानी पीने के लाभ, Benefits of Nariyal Pani, Nairyal Pani pine ke kya fayde hai, Nariyal Pani me kya hota hai

घर पर चांदी के आभूषण और बर्तन साफ़ करने के उपाय

Chandi ke Gehne saaf karne ke upay :- चांदी हो या सोना सभी का अपनी-अपनी जगह ख़ास महत्त्व होता है। दुनिया का शायद ही कोई घर ऐसा होगा जहाँ चांदी के गहने और बर्तन नहीं होंगे। और हो भी क्यों ना क्योकि पहले के समय में इन्ही धातुओ का प्रयोग किया जाता था। खाना खाने से लेकर हाथ धोने तक सभी पात्र चांदी के हुआ करते थे।

इसके अलावा बड़े बुजुर्गो के पानदान भी चांदी के हुआ करते थे। लेकिन बदलते वक्त के साथ-साथ लोगो की जरूरते भी बदलने लगी और धीरे-धीरे चांदी के बर्तनों का प्रचलन भी समाप्त होने लगा है।  लेकिन आज भी कुछ परिवार ऐसे है जहाँ चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तन तक सभी का अभी तक प्रयोग किया जाता है।

चांदी एक ऐसी धातु है जिसकी चमक नरम होती है और इसके गहने बनाये जाते है। लेकिन इसका एक अवगुण है और वे ये है की ये धातु अन्य धातुओ की तुलना में बहुत नाजुक होती है जिसके कारण इसपर दाग धब्बे और खरोंच पड़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में इसकी देखभाल करना और भी आवश्यक हो जाता है। ऐसे तो आज कल सभी महिलाएं चांदी के आभूषणों का प्रयोग करती है। पायल और बिछिया जैसे आभूषणों के अलावा कंगन आदि के निर्माण में भी चांदी का बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाता है। Chandi ke Gehne chamkane ke tarike paandaan

वैसे तो चांदी कभी खराब नहीं होती लेकिन समय के साथ और धूल मिटटी व् गंदगी के कारण उनपर कालिख जमने लगती है जिसके कारण उनकी चमक फीकी पड़ने लगती है और रंग काला होने लगता है। ऐसे में उनका प्रयोग करना असंभव हो जाता है।

लेकिन सोने चांदी के आसमान छूती कीमतों को कौन भूल सकता है। दिनों दिन इनकी कीमते बढ़ती ही जा रही है इस स्थिति में नए गहने बनवा पाना भी हर किसी के लिए संभव नहीं। इसीलिए अपने पुराने गहने और बर्तनो को ही संजो कर रखना हमारे लिए बेहतर होगा।

यदि आपके घर में भी कुछ ऐसे चांदी के बर्तन और आभूषण है जिनका रंग काला पड़ गया है या उनकी चमक फीकी हो गयी है तो   उनकी साफ़-सफाई पर थोड़ा ध्यान दें। इसके लिए आपके ज्यादा कुछ करने की भी आवश्यकता नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे वो कैसे? हम बताते है शायद आप नहीं जानते लेकिन कुछ ऐसे आसन उपाय है जिनकी मदद से आप अपने चांदी के बर्तन और आभूषणों की वास्तविक चमक लौटा सकते है।

चांदी के गहनों को साफ़ करने के घरेलु उपाय 

नमक के घोल से करें चांदी की वस्तुएं साफ़ :-breslate

चांदी के बर्तन और आभूषणों को साफ़ करने के लिए नमक का भी प्रयोग किया जा सकता है। क्योकि नमक एक कोमल क्लीन्ज़र के रूप में काम करता है। इसके प्रयोग से चांदी घिसती भी नहीं है और उसके सभी दाग आसानी से निकल जाते है। इसके लिए -Chandi ke Gehne saaf karne ke tips

  • एक कप में दो कप गर्म पानी डालें।
  • पानी की मात्रा गहनों के हिसाब से लें अर्थात कम गहनों के लिए कम पानी और अधिक गहनों के लिए ज्यादा पानी का प्रयोग करें।
  • अब इसमें 1 बड़ा चम्मच नमक डालें।
  • नमक के अछि तरह घुल जाने के बाद उसमे एल्युमीनियम फॉयल के कुछ टुकड़े फाड़ कर उसी कटोरी में डाल दे।
  • अब अपने सभी आभूषणों को इस कटोरी में डाल दें।
  • 5 मिनट रखने के बाद गहनों को इसमें से निकाल ले।
  • यदि आपकी चांदी अधिक काली है तो उसे दोबारा करें। क्योकि यह केवल गर्म पानी में ही सक्रिय होती है।
  • साफ़ करने के बाद उन्हें ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद किसी मुलायम कपडे से उन्हें पोंछ लें।

चांदी के गहनों की करें गहरी सफाई (Chandi ke Gehne saaf karne ke tarike) :-

चांदी की धातु पर दाग-धब्बे बहुत जल्दी पड़ते है और काले भी होते है। ऐसे तो कई दाग ऊपर वाली विधि से चले जाते है लेकिन कुछ दाग ऐसे होते है जिन्हें निकालने के लिए विशेष विधि अपनानी पड़ती है। ऐसे में चांदी के गहनों के लिए तैयार की जाने वाली पोलिश का प्रयोग फायदेमंद होता है। इसके लिए –

  • सबसे पहले विशेषकर चांदी की वस्तुओं को चमकाने वाली पालिश ख़रीदे।
  • ये आपको गहने की दुकानों पर आसानी से मिल जाएगी। लेकिन पोलिश अच्छी क्वालिटी की हो इस बात का विशेष ध्यान रखे।
  • अब एक स्पंज को चांदी पालिश के साथ गीला लारे और उसे चांदी के आभूषण पर रगड़े।
  • रगड़ने के लिए सीधी लाइन का प्रयोग करें। गोलाई में रगड़ने और मलने से गहने की सतह पर खंरोच का आकार पड़ सकता है।
  • कुछ देर बाद गहनों को चलते हुए पानी में धो लें। पोलिश का अच्छी तरह से निकलना बेहद जरुरी है इसीलिए अच्छे से साफ़ करें।
  • बाद में किसी मुलायम कपडे से उन सभी आभूषणों को सूखा लें।

Chandi ke Gehno की सही देखरेख करें :-

चांदी ही नहीं बल्कि सभी आभूषणों को सही देखरेख की आवश्यकता होती है। इसके अलावा उनकी नियमित सफ़ाई करना भी बेहद आवश्यक है। और जब बात चांदी के आभूषणों की हो रही है तो इस स्थिति में विशेष ध्यान रखना पड़ता है। क्योकि ये धातु अन्य धातुओं से अधिक नरम और संवेदनशील होती है। हलकी सी लापरवाही से ही इसका रंग काला पड़ने लगता है। इसीलिए चांदी के आभूषण की सही देखरेख करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए –Chandi ke Gehne

  • चांदी के गहने आदि को नियमित अंतराल के बाद साफ़ करते रहे।
  • इन गहनों को धोने के लिए धातु के बर्तन या सिंक का प्रयोग न करें।
  • चांदी के बर्तन या गहनों को साफ़ करने के लिए रबर के दस्तानो का प्रयोग न करें। क्योकि ये आपके गहनों को नुकसान पंहुचा सकते है।
  • इनको सुखाने के लिए किसी मुलायम कपडे का प्रयोग करें।
  • गहनों और बर्तनों को सहेज कर रखे। इनके लिए आप विशेष बैग का भी इस्तेमाल कर सकते है।

टूथ पाउडर से करें  Chandi ke Gehne ki सफ़ाई :-

चांदी के आभूषण और बर्तनों को साफ़ करने के लिए आप बाजार में उपलब्ध सफ़ेद टूथ पाउडर का भी प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नही है। आपको करना ये है, चांदी के गहनों पर टूथ पाउडर को किसी मुलायम ब्रश से रगड़े। अधिक तेज़ न रगड़े नहीं तो आपके आभूषणों पर खरोंचे आ सकती है। बाद में साफ़ पानी से धो दें। आपके गहने पहले की तरह चमक जायेंगे।

Chandi ke Gehne saaf karne ke liye खाने वाला सोडा (बेकिंग सोडा) :-

बेकिंग सोडा की मदद से भी चांदी के आभूषणों को चमकाया जा सकता है। इसमें मौजूद तत्व चांदी के कालेपन को गलाकर उसकी चमक वापस लाने का काम करते है। इसके लिए –

  • गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिला लें।
  • अब इसे सभी आभूषणों आदि पर लगाकर अच्छे से साफ़ करें। लेकिन हल्के हाथो से।
  • बाद में साफ़ पानी से इन्हें धो लें।
  • आप चाहे तो किसी नम कपडे पर बेकिंग सोडा छिडककर उसे भी प्रयोग में ला सकते है।
  • इसके लिए बेकिंग सोडा छिड़के कपडे को चांदी के आभूषणों पर रगड़े।
  • अंत में साफ़ पानी से धो कर सूखा लें।
  • उनका कालापन तो दूर होगा ही साथ-साथ चमक भी आएगी।

Chandi ke Gehne saaf karne ke upay, घर पर चांदी के गहने चमकाने के उपाय, how to clean silver at home, ghar par chandi ke abhsuhan saaf karne ki vidhi, Chandi ke jewer kaise saaf kare, Chandi ke gehne saaf karne ke tips

सोने के ज़ेवर को साफ़ करने के घरेलु उपाय

Sone ke Gehne Saaf karne ke gharelu upay :- वर्तमान में सोने चांदी की कीमते आसमान छूती जा रही है ऐसे में नए गहने बनवाना पाना और खरीद पाना हर किसी के लिए संभव नहीं। इस स्थिति में अपने पुराने गहनों को सँजो कर रखना आपके लिए बेहतर होगा। आज कल किसी के पास भी इतना समय नहीं है की अपने गहनों की ठीक प्रकार से देखभाल कर पाएं और जब बात उनकी सफाई की आती है तो “जब सुनार के यहाँ जायेंगे तब इन्हें साफ़ करा लेंगे” ऐसा कहकर टाल देते है।

जिस कारण सफाई न होने की वजह से आपके अच्छे खासे गहनों की चमक फीकी पड़ने लगती है। ऐसे तो सोने के गहने कभी काले नहीं पड़ते लेकिन धूल, मिटटी, प्रदूषण, क्रीम पाउडर और लगातार प्रयोग से इनकी चमक कम होने लगती है। इसके साथ ही इनमे गंदगी भी इकट्ठी होने लगती है जिसके कारण ये टूटने लगते है।

आज कल के समय में गहनों का प्रचलन बहुत अधिक हो गया है। घर का कोई छोटा फंक्शन हो या किसी की शादी सभी में महिलाये गहने पहनना अधिक पसंद करती है। इतना ही नहीं घर की सामान्य पूजा में भी महिलाये सोने चांदी आदि के ही गहने पहनना पसंद करती है।

कहते है गहने महिलाओं की खूबसूरती होते है और गहने की चमक उनकी खूबसूरती को अपने-आप ही दोगुना कर देती है। गहने पहनने से न केवल आपके व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ता है अपितु आपकी सुंदरता में भी चार चाँद लग जाते है। इसी के साथ गहनों की चमक आपके रंग और त्वचा में भी निखार लाती है।

वर्तमान में अधिकतर महिलाएं हैवी ज्वैलरी पहनना अधिक पसंद करती है । जबकि कुछ सभी फंक्शन्स के लिए आर्टिफीसियल ज्वैलरी का चयन करती है। लेकिन सभी जगह आर्टिफिशियल ज्वैलरी नहीं जंचती। ऐसे में सोने और चांदी के आभूषण ही आपकी प्रतिष्ठा बनाये रखने का काम करते है। लेकिन कई बार साफ़ सफाई में लापरवाही के कारण बहुत सी परेशानियो का सामना करना पड़ता है।-Sone ke Gehne saaf karne ki tips in hindi 

यदि आप भी सोने के गहनों की शौक़ीन है और समय के आभाव में उनकी ठीक प्रकार से देखभाल नहीं कर पाती है तो सतर्क हो जाइये। क्योकि आपके गहने ही आपकी सुंदरता है और इनके क्षतिग्रस्त होने का सबसे बड़ा प्रभाव आप पर ही पड़ेगा। अगर आपके भी कुछ गहने ऐसे है जिन्हें आप लगातार प्रयोग में लाती है और समय के आभाव में उनकी साफ़-सफाई नहीं कर पाती है तो तुरंत उन्हें सुनार को सफाई के लिए दे आये। यदि ऐसा कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है तो परेशान न हो। कुछ ऐसे आसन घरेलु उपाय है जिनकी मदद से घफर बैठे आसानी से सोने के गहनों को साफ़ किया जा सकता है। इन उपायो की मदद से आप अपने आभूषणों की वास्तविक चमक उन्हें लौटा सकती है।

सोने के गहनों को साफ़ करने के लिए :-Sone ke Gehne

समय के साथ गहनों की चमक भी फीकी पड़ने लगती है जिसके कारण आप उन्हें किसी भी फंक्शन में पहनने से कतराने लगती है। ऐसे में सोने के गहनों की साफ़-सफाई करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। हालाँकि सोने के आभूषणों पर चांदी के आभूषणों की भांति कालिख नहीं जमती लेकिन लगातार उपयोग और धूल मिटटी के कारण उनमे गंदगी इकट्ठी होने लगती है जिसके कारण उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अतिरिक्त समय पर साफ़-सफाई न करने से वे फीके फीके से भी दिखने लगते है। ऐसे में सोने के गहनों की सफाई करना बहुत आवश्यक है। नीचे हम कुछ उपाय बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप भी अपने सोने के गहनों की चमक वापस पा सकती है।

डिश सोप से करे गहनों की सफाई :-

सोने के गहनों को साफ़ करने के लिए लिक्विड डिश सोप का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसमें मौजूद कार्बोनेशन आभूषणों में जमी गंदगी और मैल को साफ़ करने का काम करता है। इसके लिए –

  • एक कटोरी में हल्का गर्म पानी डालें।
  • अब इस पानी में डिश सोप की कुछ बुँदे डाले।
  • आप चाहे तो नल के साधारण पानी का भी प्रयोग कर सकते है। बेहतर परिणामो के लिए आप सोडियम-फ्री सेल्टजर या क्लब सोडा का भी प्रयोग कर सकते है।
  • ध्यान रहे पानी अधिक गर्म न हो, अन्यथा ये आपके आभूषणों को भी नुकसान पंहुचा सकता है।
  • इसके बाद कम से कम 15 मिनट तक आभूषणों को इस घोल में डाल कर रखे। इससे उनकी साड़ी गंदगी साफ हो जाएगी।
  • 15 मिनट बाद किसी मुलायम ब्रश की मदद से हलके हाथो से इन्हें रगड़े। ज्यादा तेज न रगड़े अन्यथा गहनों पर खरोंचे आ सकती है।
  • नल के पानी से उन्हें साफ़ कर लें।
  • पानी से धोने के बाद किसी नरम कपडे से पोंछ कर सूखा लें।
  • इस विधि का प्रयोग करके आपके गहने पहले की तरह चमकने लगेंगे।

अमोनिया से करें सोने के गहनों को साफ़ :-

अमोनिया एक strong क्लीनर है, परंतु रासायनिक तौर पर यह अत्यंत कठोर और दाहक हो सकता है। गहनों की नियमित सफाई के लिए अमोनिया का प्रयोग ने करें क्योकि ये आपके गहनों को नुकसान भी पंहुचा सकता है। केवल गहरी सफाई के लिए ही इसका प्रयोग उचित रहेगा। जिन गहनों के निर्माण में प्लैटिनम और मोती का प्रयोग किया जाता है उनकी सफाई के अमोनिया का इस्तेमाल न करें। सोने के गहनों की गहरी सफाई के लिए –

  • 1 हिस्से अमोनिया को 6 हिस्से पानी में मिलाये। तब तक मिलाते रहे जब तक मिश्रण एक सार न हो जाये।
  • केवल 1 मिनट तक गहनों को इस मिश्रण में डुबोये रखे।
  • अब किसी छलनी की मदद से गहनों को पात्र में से निकाल लें।
  • इसके बाद चलते पानी के नीचे रखे ताकि गहनों से अमोनिया निकल जाये।
  • अंत में किसी नरम और साफ़ कपडे से उन्हें पोंछ कर सूखा लें।
  • लीजिये चमक गए आपके गहने।

रत्न चिपके गहनों को ऐसे करें साफ़ :-sone-ki-anguthi

इस तरह के गहनों को साफ करने के लिए विशेष सावधानी रखनी होती है। क्योकि लापरवाही करने से उनके नग निकल सकते है जिसके बाद उनकी शो खराब हो जाती है। इसके लिए –

  • इस तरह के गहनों को पानी में भिगो कर नहीं रखना चाहिए। क्योकि पानी उनमे लगी गोंद को ढीला कर देता है जिससे ये नग निकल जाते है।
  • इसीलिए कभी भी रत्न लगे गहनों को पानी में न भिगोये।
  • अब अलग से डिश सोप वाले मिश्रण को तैयार के लें।
  • किसी कपडे को इस घोल में डुबोकर अपने गहने साफ़ करें।
  • दूसरी बार साफ़ पानी में भीगे हुए कपडे से जेवरो को पोंछे।
  • एक बात का विशेष ध्यान रखे की आभूषणों में साबुन का एक कन भी न रहे।
  • अंत में खुले स्थान पर रख दे ताकि वे सुख जाएं।

टूथ पेस्ट से करें सोने के गहनों को साफ़ (Sone ke Gehne ki safai) :-

गहनों को साफ करने के लिए टूथ पेस्ट का भी बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाता है। ये आपके गहनों से मैल आसानी से निकालने में मदद करेगा। इसके लिए आपके ज्यादा कुछ करने की भी आश्यकता नहीं है। आपके करना है –

  • एक कटोरी में थोड़े से टूथ पेस्ट को मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें।
  • अब किसी मुलायम bristle वाले टूथब्रश से आभूषण को हलके हाथो से साफ़ करें। टूथब्रश में टूथपेस्ट लगाना न भूलें।
  • रगड़ने के बाद साफ़ पानी से साफ़ कर लें।
  • यदि उनमे पेस्ट बचा है तो ब्रश से एक बार फिर से रगड़ सकते है।
  • अच्छे से साफ़ करने के बाद कपडे से पोंछ कर रख दे।
  • आपके गहनों की चमक वापस आ जाएगी।
Sone ke Gehne saaf Karne ke upay – चुने का घोल :-

सोने के आभूषणों को साफ़ करने के लिए आप चुने का भी प्रयोग कर सकती है। इसके लिए थोड़े से पानी में ठंडा चुना घोल लें। मिलाने के बाद सोने के जेवरो को उस घोल में डाल दें। कुछ देर बाद गहने निकाल कर उनमे हलके हाथो से ब्रश करें। बाद में साफ़ पानी से धो लें। आपके गहने पहले की तरह चमकने लगेंगे।

हल्दी :-

हल्दी से भी गहनों की चमक बरकरार रखने में मदद मिलती है। इसके लिए एक पात्र में पानी उबाल ले। अब इसमें 1 चम्मच हल्दी डाल लें। पानी के हलके गुनगुने होने के बाद उसमे गहने डाल दें। कुछ देर बाद निकल लें और सादे पानी से साफ़ कर लें। आपके गहने चमकने लगेंगे।

रीठा se chamkaye Sone ke Gehne :-

रीठा के पानी से भी सोने के गहनों की चमक वापस लायी जा सकती है। इसके लिए रीठा को पानी में डालकर उबाल ले । बाद में छान कर उसे ठंडा कर ले। हल्का गर्म रहने पर उसमे सभी सोने के आभूषण डाल दें। कुछ देर बाद निकालकर साफ़ पानी से धो लें। गहनों की चमक लौट आएगी।

Sone ke Gehne saaf karne ke upay, सोने के ज़ेवर साफ़ करने की विधि, Polish your ornaments, how to clean jwellery at home, Sone ke Gehne saaf karne ka tarika, Sone ke Gehne chamkane ke liye upay, Sone ke Gehne saaf karne ke gharelu upay

दादी माँ के घरेलु नुस्खे और देसी इलाज

Gharelu Nuskhe in hindi :- पहले के ज़माने में डॉक्टर नहीं हुआ करते थे और न ही एलोपैथी दवाइयां होती थी. लेकिन उस समय भी लोग बीमार पड़ते थे और उनका इलाज भी होता है. जानते है कैसे? वैद्य जी की आयुर्वेदिक औषधियों द्वारा. जी हां, पहले के समय में लोग अपनी बीमारियों को ठीक करने के लिए किसी दवाई के मोहताज नहीं होते थे बल्कि स्वयं घर पर ही अपना इलाज कर लिया करते थे.

इतना ही नहीं हक़ीम वैद्य आदि भी इन्ही औषधियों के द्वारा लोगो का इलाज किया करते थे. इन उपायों की सबसे बड़ी ख़ासियत ये है की इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं है. और सबसे बड़ी बात इनके लिए आपको हज़ारो रूपए खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं है. आप सोच रहे होंगे की यह औषधियां बनती किस वस्तु से होंगी?

इसका उत्तर है प्राकृतिक उत्पाद. जी हां, आपके आस पास मौजूद वनस्पति और प्राकृतिक उत्पादों के द्वारा ही इन घरेलु औषधियों का निर्माण किया जाता है. जिनके किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं है. और सबसे बड़ी बात इन औषधियों के प्रयोग से बीमारिया तो ठीक होती ही है साथ-साथ त्वचा का रंग निखारने और बालो की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है. Dadi maa ke Gharelu Nuskhe 

आम भाषा में इन्हें देसी घरेलु नुस्खे भी कहा जाता है क्योकि इन्हें घर में मौजूद उत्पादों द्वारा बनाया गया है. इन उपायो के द्वारा कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों से लेकर खांसी जुखाम जैसी आम बीमारियों को आसानी से ठीक किया जा सकता है.

वैसे तो आज कल अधिकतर लोग एलोपैथी दवाओं का ही प्रयोग करते है क्योकि उन्हें इन घरेलु उपायो की जानकारी नहीं होती. इसीलिए आज हम आपको दादी माँ के उन घरेलु नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें जानकर आपको हैरानी भी होगी और प्रसन्नता भी. तो आय जानते है दादी में के घरेलु नुस्खे और देसी उपचार !!

दादी माँ के घरेलु नुस्खे और उपाय (Gharelu Nuskhe)dadi-maa-ke-desi-nuskhe

  1. एकग्राम सूखा धनिया, 1 ग्राम सरपगंधा, 2 ग्राम मिशरी में पीस कर ताज़ा पानी के साथ खाने से High Blood Pressure कंट्रोल हो जाता है.
  2. यदि कान मे कीड़ा चला जाए तो कान मे सरसो का तेल भर दे. कीड़ा अपने आप बाहर आ जाएगा.
  3. संतरे के रस में नमक और काली मिर्च डाल कर हर रोज पीने से नज़र की कमज़ोरी दूर हो जाती है.
  4. आँख मे मच्छर चले जाने पर उल्टे पाँव पीछे चलना शुरू कर दे. मच्छर निकल जाएगा.
  5. दाद पर कच्चे पपीते का रस लगाने से दाद और खुजली की समस्या कुछ ही दिनो में ठीक होने लगेगी.
  6. गुलुकांद खाने से असिडिटी की समस्या में फ़ायदा होता है.
  7. 2 ग्राम भूनी हुई फिटकरी रात को मुँह में रख कर सोने से 3-4 महीने मे तुतलाहट (तुतलाने की समस्या) कम होने लगती है.
  8. पथरचट्टा का 1 पत्ता पीस ले और साथ में 4 दाने मिशरी भी पीस कर 1 कप पानी के साथ खाली पेट पिए. पथरी की समस्या खत्म ही जाएगी.
  9. गरम दूध में हल्दी डाल कर पीने से पुरानी खाँसी ठीक हो जाती है.
  10. बच्चों को दस्त होने पर ठंडे पानी में जायफल पीस कर सुबह शाम दे.
  11. होंठो पर कच्चा दूध लगाने से उनका कालापन दूर होता है.
  12. चेहरे पर झाइयां होने पर तारपीन का तेल लगा कर कुछ देर बाद धो ले.
  13. ब्राह्मी के पत्तो को पीस कर सुबह शाम दूध के साथ लेने से स्वपन दोष ठीक होता है और पेशाब भी खूल कर आता है.
  14. नाक में कोई चीज़ फस जाए तो तंबाकू पीस कर सूंघने से छींक के साथ वो वस्तु भी बाहर आ जाती है.
  15. बालों के गिरने या टूटने पर सिर में नींबू के रस में नारियल का तेल मिला कर हल्के हाथो से सिर की मालिश करे. बाल मुलायम हो जाएँगे और डेंड्रफ की समस्या भी दूर हो जाएगी.
  16. अगर बच्चा रात में बिस्तर पर पेशाब करता है तो एक अखरोट की गिरी और किशमिश रात को सोने से पहले 10 दिन तक खिलाए या एक सूखा छुआरा सुबह खाली पेट दे.
  17. पपीते की जड़ 6 ग्राम पीस कर 10 ग्राम पानी मे घोल कर छान ले. इस पानी को रोज पीने से पथरी 2 दिन मे गाल कर बाहर आ जाएगी.
  18. एक गिलास मीठे दूध में 5 ग्राम बेलगिरी का चूर्ण मिला कर पीने से खून बढ़ता है और शरीर में खून की कमी दूर होने लगती है.
  19. रात को सोने से पहले काली मिर्च पीस कर मुहासों पर लगने से मुहांसे ठीक हो जाते है.
  20. करेले के जूस को सुबह-सुबह खाली पेट पीना चाहिए. इसके लिए सब से पहले दो से तीन करेले के बीज निकाल दे और उनका रस निकले. फिर उसमे थोड़ा पानी डाले और पियें. कम से कम 2 महीने तक ये जूस सुबह खाली पेट पिए.
  21. 3 ग्राम कलौंजी पीस कर 1 ग्राम मक्कन मे मिला कर चाटने से हिचकी दूर हो जाती है.
  22. आग से जल जाने पर शहद लगाने से फफोले नहीं पड़ते.
  23. अगर ग़लती से किसी ने काँच खा लिया हो तो उसे उबले हुए आलू खिलाओ.
  24. हिचकी बंद ना हो तो पुदीने के पत्ते या नींबू का रस चूसिए.
  25. छोटे बच्चो को होने वाले हरे पीले दस्त में माँ के दूध में जायफल घीस कर देने से फ़ायदा होता है.
  26. खूनी बवासीर में खून को रोकने के लिए 10-12 ग्राम धुले हुए काले तिल को ताज़ा मक्खन के साथ ले. इसे लेने से भी बवासीर में खून आना बंद हो जाता है.
  27. पीली मिट्टी को पीस कर पानी के साथ लेप बना कर पेडू पर लगाने से पेशाब खूल कर आता है.
  28. बच्चों की साँस चलने, पसली में दर्द होने पर सरसो के तेल को हल्का गर्म कर के पान के पत्ते पर लगाएं और दर्द वाली जगह पर बांधे.
  29. अनार के छिलके को पीस कर पानी के साथ लेने से स्वपन दोष ठीक होता है.
  30. नींबू के रस मे एक जायफल घीस कर लेने से दस्त खूल कर होते है.
  31. टमाटर के रस को चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होने लगते है.
  32. गुलाब के इत्र की 1-2 बूँद कान मे डालने से कान का दर्द दूर होता है.
  33. आँख की फुंसी पर लौंग घीस कर लगाने से फुंसी दब जाती है.
  34. कच्चे आम के छिल्को का काढ़ा बना कर रख ले. पेट मे कीड़े होने पर दो दिन तक 1 चम्मच पीने से पेट के कीड़े मर जाते है.
  35. पेट में किसी भी तरह का जहर चला गया हो तो 1 ग्राम राई का चूरन पानी मे घोल कर पीने से उल्टी द्वारा जहर बाहर आ जाता है.
  36. नीम और बेर के पत्ते पीस कर सिर में रगड़कर कुछ देर बाद बाल धोने से बाल लंबे और सुन्दर होते है. .
  37. गंजापन से छुटकारा पाने के लिए 5 चमच दही में 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच काले चने का पाउडर मिला कर इसे 1 घंटे तक सिर पर लगा कर रखे. फिर उसके बाद सिर धो ले. इसे हफ्ते में 2 से 3 बार करे.
  38. घुटनो और जोड़ो का दर्द होने परअश्वगंधा, आमलकी और शतावरी का चूर्ण अच्छे से मिला ले और हर रोज सुबह पानी के साथ ले. इससे दर्द में फ़ायदा मिलता है, जोड़ो को मजबूती मिलती है और अगर गठिया की शिकायत हो तो वो भी ठीक होता है.
  39. सर्दी जुखाम में तुरंत आराम के लिए दिन में 2 बार शहद के साथ अदरक खाए.
  40. अदरक का रस और शहद मिला कर लगाने से दाँत का दर्द ठीक होता है.
  41. पेट की चर्बी और मोटापा कम करने के लिए हर रोज सुबह उठते ही खाली पेट 1 ग्लास गुनगुने पानी मे 1 नींबू निचोड़ कर पिएं और दिन मे एक बार नींबू की चाय पिए.
  42. सुबह शौच जाने से पहले तांबे के बर्तन मे रखा हुआ रात का बासी पानी रोजाना पिया जाए तो कब्ज की समस्या दूर होती है और स्वपन दोष में भी फ़ायदा होता है.
  43. रोज सुबह किसी चीज़ को पकड़ कर कुछ देर लटकने से कद लंबा होता. कम से कम 1 साल तक इसे रोजाना करना चाहिए..
  44. मछली का काँटा अगर गले मे फँस जाए तो केला खाना चाहिए.
  45. हरा धनिया पीस कर उसका पानी निचोड़ कर पीने से उल्टी रुक जाती है.
  46. असली शहद 50 ग्राम और दही 100 ग्राम मिला कर रोज सुबह खाने से सेहत बनती है और शरीर में मोटापा आता है. इससे एक साल तक लगातार करे. इससे दिमाग़ की कमज़ोरी दूर होती है, चेहरे के पिंपल्स दूर होते है और चेहरे का रंग साफ़ होता है.
  47. लौंग का उबला हुआ पानी पीने से बार बार लगने वाली प्यास कम हो जाती है.
  48. अगर बच्चे को पेशाब ना आए तो 6 ग्राम कलमी शोरा थोड़े पानी में घोले और उसमे एक रूई भिगो कर बच्चे के मसाने पर रख दे. 5 मिनिट बाद बच्चा पेशाब कर देगा.
  49. डेंगू होने पर 1 गिलास पानी में थोड़ी से गिलोय को पीस ले और उसमे 5-6 पत्तिया तुलसी की मिला कर उबाल ले और एक काढ़ा बना कर पियें. इसके साथ 3 चम्मच एलोवेरा का रस पानी में मिला कर हर रोज पियें तो कभी कोई बीमारी नहीं होगी, इसमे पपीते के 3-4 पत्तो का रस मिला कर दिन मे 3 से 4 बार पीने से Platlets की मात्रा जल्दी से बढ़ती है. ये दवा डेंगू, स्वाइन फ़्लू और चिकनगुनिया मे रामबाण का काम करती है.
  50. मोर के पंक बच्चे के गले में बाँधने से बच्चे का दाँत चबाना बंद होता है और बच्चा रात को डरता नहीं है.
  51. आम की लकड़ी का कोयला बारीक पीस 100 ग्राम, 10 ग्राम लाहोरी नमक, 10 ग्राम इलायची का तेल ले और सब को मिला कर शीशी में भर कर रख ले. इसे एक बार दांतो पर लगने से दाँत सफेद होने लगते है.
  52. DDT पाउडर को पानी में घोलकर चारपाइयो मे डालने से ख़टमल मर जाते है.
  53. अजवाइन, काली मिर्च, नमक लाहोरी, सोंठ, जीरा-सफेद, मोटी इलायची, धनिया, पुदीना, नोसदार और काला नमक. ये सब 10-10 ग्राम ले और 3 ग्राम लौंग ले. सब को मिला कर बारीक पीस ले. हर रोज 3 ग्राम पानी के साथ लेने से पेट का दर्द ठीक होता है और खाना ठीक से हज़म होता है.
  54. पीली पट्टी वाला तंबाकू 100 ग्राम ले और तवे पर डाल कर हल्की आग पर चम्मच से हिलाते रहे. जब धुंआ निकलना बंद हो जाए तो तवे से हटा बरीक पीस ले. 15 ग्राम लाहोरी नमक और 5 ग्राम काली मिर्च मिला कर पीस ले. रोजाना इससे अपने दांतो पर मलने से खून आना बंद हो जाता है. हर रोज पीने से भी पायरिया की प्राब्लम से राहत मिलती है.
  55. गाजर का रस, टमाटर का रस और चुकंदर का रस मिला कर रोजाना 1 गिलास 2 महीने तक पीने से झाइयां, दाग़, मुहाँसे दूर होते है और चेहरा सुन्दर और साफ़ होने लगता है.
  56. हाइट बढ़ाने के लिए कभी भी झुक कर ना बैठे और ना ही झुक कर चले. चलते और बैठते समय अपनी कमर को सीधा रखे. सही तरीके से बैठने और चलने से लंबाई बढ़ती है.
  57. चेहरे से तिल और मस्से साफ़ करने के लिए रोजाना एलोवेरा जेल का सेवन करे.
  58. पेट में कीड़े होने पर लस्सी में अजवाइन का चूर्ण मिला कर पिए, इससे पेट के कीड़े मर जाएँगे.
  59. दिल की बीमारियो (हार्ट प्राब्लम) से बचे रहने के लिए अपने खाने को रिफाइंड तेल की बजाय सरसो के तेल में बनाए. .
  60. जोड़ो का दर्द दूर करने के लिए लहसुन के तेल में हींग और अजवाइन मिला कर पका ले और जोड़ो की मालिश करे.
  61. WheatGrass जूस जिसे हम गेहू का ज्वरा भी कहते है, कैंसर से बचाव और उपचार में काफ़ी फायदेमंद आयुर्वेदिक नुस्ख़ा है.
  62. अगर किसी को माइग्रेन की बीमारी हो तो उसे आधा सिर दर्द होता है जो सहन के बाहर हो जाता है, माइग्रेन में सिर के जिस हिस्से में ज्यादा दर्द हो उस तरफ की नाक में गाय का शुद्ध देसी घी डालने से फ़ायदा होता है.
  63. खाँसी और कफ का उपचार करने के लिए अजवाइन की भाप(स्टीम) ले.
  64. गर्दन (नेक), सर्विकल के दर्द में एक पोटली में अजवाइन डाल कर उसे तवे पर गरम करे फिर गर्दन पर सेक करे.
  65. पीलिया के उपचार के लिए मूली के पत्तो का रस निकाल कर पिए.
  66. रोजाना खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड खाने से कई तरह की बीमारिया दूर होती है.
  67. गले का इन्फेक्शन या गले की कोई बीमारी का इलाज करने के लिए शहद का सेवन करे.
  68. अगर आपको भूख कम लगती है तो पका हुआ टमाटर कच्चा ही खाए.
  69. अगर किसी को लकवे का अटैक पड़े तो उसे तुरंत 50-100 गरम तिल का तेल हल्का गरम कर के पिलाए और लहसुन चबाने को दे.
  70. काले होंठ गुलाबी करने के लिए मक्खन में केसर मिलाकर हर रोज होंठ पर लगाए. होंठ की देखभाल के लिए ये घरेलू नुस्खे बहुत असरदार है.
  71. अगर मोटापा कम करना चाहते है तो अपनी डाइट में मिर्च, ग्रीन टी, ड्राइ फ्रूट्स, हल्दी को शामिल करे.
  72. दिल की बीमारियो का इलाज घरेलू नुस्खे से करने के लिए 40 ग्राम आँवले के रस में 20 ग्राम गाजर का रस मिलाकर पियें. इस उपाय से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है.
  73. हार्ट अटैक से दूर रहने के लिएलौकी का जूस पिए और लौकी की सब्जी खाए.
  74. अगर आपबिना एक्सर्साइज़ किए मोटापा कम करने के उपाय करना चाहते है तो ग्रीन कॉफी का सेवन करे. इससे 1 महीने मे 2 से 3 किलो वजन कम कर सकेंगे.
  75. अगर आपको रात में नींद नही आती तो सोने से पहले 1 ग्लास गरम दूध में शहद मिला कर पिए इससे अनिद्रा का रोग दूर होगा.
  76. गुर्दे (किड्नी) की बीमारियो से बचने और उपाय करने के लिए हर एक घंटे में पानी पिए. पानी पीने से किड्नी में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है. आप नींबू पानी भी पी सकते है इससे बॉडी को विटामिन C भी मिलेगा.
  77. आँवला के रस में शहद मिला कर चाटने से आँखो की रोशनी बढ़ती है.
  78. मुँह से साँस की बदबू आने पर नीम, कीकर या बाबुल के दातुन से दांतो और मसूड़ो की सफाई करे.
  79. चमड़ी (Skin) के रोग के ट्रीटमेंट के लिए अजवाइन पीस कर एक गाढ़ा लेप बना ले और स्किन पर लगाए.
  80. नींबू की चाय (लेमन टी) पीने से क़ब्ज़, पेट की गैस और मोटापा जैसी समस्याओ से निजात मिलती है.
  81. आजकल छोटे बच्चो की आँखो पर चश्मा लग जाता है, आँखो की रोशनी तेज करने के लिए अखरोट के तेल से आँखो के आस पास मसाज करे. इस नुस्खे को आज़माने से आँखो के संरमण दूर होते है और आँखो की खुजली खत्म होती है .
  82. हर रोज सुबह शाम एक गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका और1 चम्मच शहद मिला कर पीने से लिवर (जिगर) की कमजोरी और गर्मी दूर होती है. लिवर को ताक़त देने में ये उपाय रामबाण का काम करता है.
  83. फोड़े और फुंसी के इलाज के लिए अजवाइन पीस कर उसमे नींबू का रस मिला कर लगाए.
  84. चेहरे से कील मुहांसे और पिंपल्स हटाने की लिए नीम की पत्तियो को पानी में उबाल कर पानी से चेहरे को धोए और पत्तियो को पीस कर एक लेप बनाए और अपने चेहरे पर लगाए.
  85. पेट की बीमारियो से बचने और इलाज के लिए मुली पर काला नमक और पीसी हुई काली मिर्च डाल कर खाए.
  86. कमर दर्द, स्लिप डिस्क होने पर 1/2 चम्मच गूगल गरम पानी के साथ दिन में 2 बारले. गूगल कमर दर्द से छुटकारा पाने का अच्छा उपाय है.
  87. गर्मी से बचने के लिएखीरे का पानी, आम का पन्ना और मट्ठा या लस्सी या छाछ (बटर मिल्क) का सेवन करे.
  88. प्रेग्नेंट महिला कोशरीर की मासपेशिया मजबूत रखने के लिए एक्सर्साइज़, योगा और नियमित व्यायाम करना ज़रूरी है. इससे डेलिवरी के टाइम बच्चे को push करने मे फयडा मिलता है.
  89. भिंडी में Anti Oxidents की मात्रा अधिक होती है और ये कैंसर से बचाव के लिए बहुत उपयोगी है. भिंडी शरीर में कैंसर की कोशिकाओ को बढ़ने से रोकती है.
  90. गर्मी में सिर दर्द होने पर नारियल तेल से सिर की मालिश करे, इससे सिर को ठंडक मिलेगी जिससे सिर के दर्द में आराम मिलने लगेगा.
  91. आम के पत्तो को पीस कर रस निकल ले और हल्का गरम कर ले. अब इस रस की 2 से 3 बूंदे कान में डाले, आपके कान दर्द में आराम मिलेगा.
  92. आँखो में कोई इन्फेक्शन या फिर कोई सूजन हो जाए तो एक कटोरी पानी मे एक चम्मच सेब का सिरका डाल कर रुई से आँखे साफ़ करे.
  93. गर्भवती महिला कोनॉर्मल डिलीवरी के लिए चलना फिरना बहुत ज़रूरी है और शारीरिक रूप से active रहना चाहिए.
  94. अगर आपको यात्रा करते समय उल्टी आती है तो यात्रा शुरू करने से पहले 1 चम्मच अदरक और 1 चम्मच प्याज का रस मिला कर पियें.
  95. मर्दाना कमज़ोरी हो या नपुंसकता,  इसका इलाज आयुर्वेद से करने के लिए 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच आंवला चूर्ण और 2 चम्मच आंवले का रस मिला कर दिन में 2 बार ले. इस नुस्खे से योंनशक्ति बढ़ती है और नपुंसकता का उपचार करने में मदद मिलती है.
  96. थाइराइड का इलाज घरेलू तरीके से करने के लिए हरा धनिया पीस कर चटनी बनाए और एक चम्मच चटनी एक गिलास पानी में मिला कर पिए.
  97. दिमाग़ तेज करने और याददाश्त बढ़ाने के लिए रात की भीगी हुई दाल का पेस्ट बना कर इसमे मिशरी मिला दे और दूध के साथ खाए. जिन स्टूडेंट्स को पढ़ाई में याद करने में प्राब्लम होती है उन्हे ये उपाय रोजाना करना चाहिए.
  98. भूख कम करने के लिए दादी माँ के नुस्खे कहते है की आप खाने में हरी और काली मिर्च का सेवन करे. मिर्च भूख कम करती है और इससे मोटापा कम करने के उपाय भी हो जाते है.
  99. मासिक धर्म जिसे हम पीरियड्स भी कहते है, के दौरान महिलाओ को काफ़ी दर्द झेलना पड़ता है, पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने के लिए हल्दी वाला दूध पीये. हल्दी के सेवन से शरीर में गर्मी आने लगती है जिससे माहवारी में होने वाले दर्द में रिलीफ मिलता है.

Dadi maa ke Gharelu Nuskhe, Gharelu Nuskhe in hindi, दादी माँ के देसी नुस्खे, Desi Gharelu Nuskhe aur upay, Dadi maa ke Gharelu Nuskhe se ilaj kaise kare

सर्दियों में खांसी-जुखाम से बचने के उपाय

सर्दियों में खांसी-जुखाम से बचने के उपाय:-

सर्दी का मौसम जितना खुशनुमा और सुहाना होता हैं| उतना ही इसमें बचाव की भी जरुरत होती हैं| सर्दी में बच्चा हो या बड़ा सभी को अपनी देखभाल का पूरा ध्यान रखना पड़ता हैं| सर्दी के मौसम की एक और खास बात होती हैं, इस मौसम में खान-पान, रहन सहन का तरीका भी बिलकुल बदलाव भरा हो जाता हैं| आप खुद सोचिये जैसे ही ठण्ड शुरू होती हैं, रजाई से बाहर निकलने के लिए पांच मिनट का बहाना करना, साथ ही आपको चाय पीने से ज्यादा चाय के कप को दोनों हाथो से पकड़ने का दिल करना|

सर्दी के मौसम में सर्दी के कारण, जुखाम, खांसी आदि की समस्या उत्तपन हो जाती हैं| ऐसे में अपना और भी ध्यान रखने की जरुरत होती हैं| सर्दियों में हमे और भी देखभाल की आवश्यकता होती हैं| जिसके कारण आप सर्दियों में होने वाली समस्या से बचें रह सकें| सर्दियों में अपनी त्वचा की देखभाल के लिए भी कुछ न कुछ करते रहना चाहिए| जैसे की अपने आप को गरम कपड़ो से ढक कर रखना चाहिए, साथ ही नंगे पैर, व् सर पर कपडा लेने से परहेज नहीं करना चाहिए|

आइये जानते हैं सर्दियों में होने वाली समस्या से कैसे बचा जाता हैं| और सर्दी में होने वाली सबसे बड़ी समस्या होती हैं वो हैं खांसी और जुखाम, यह एक संक्रामक रोग हैं| इसका मतलब हैं की ये बहुत जल्दी फैलता हैं| इसीलिए जिन्हें ये होता हैं उन्हें हमेशा अपने पास रुमाल रखना चाहिए| और आज हम आपको बताते हैं की किस प्रकार आप सर्दियों में होने वाली इस समस्या का समाधान किस प्रकार कैसे कर सकते हैं| तो ये हैं कुछ उपाय जिनका इस्तेमाल करके आप इस समस्या का समाधान कर सकते हैं|

सर्दियों में होने वाली खांसी व् जुखाम की समस्या से बचने के कुछ उपाय:-

नमक वाला गुनगुना पानी पीएं व् गरारा करें:-

सर्दियों में नमक वाला पानी खांसी व् जुखाम दोनों से बचने में ही मदद मिलती हैं| क्योंकि सर्दियों में बलगम जमने के कारण आपको ये समस्या उत्तपन हो जाती हैं| साथ ही नमक वाले गुनगुने पानी के नियमित प्रयोग को करने से आपको इस समस्या से आराम मिलता हैं| यदि आपको खांसी की समस्या हैं तो आप इससे गरारे करें, और यदि आपको जुखाम की समस्या हैं तो आप इसे पीकर इसका प्रयोग करें|

हल्दी का प्रयोग करें:-

termeric

जुखाम और खांसी से बचाव के लिए हल्दी एक औषधि की तरह काम करती हैं| यह बंद नाक और गले की खराश की समस्या की समस्या से निजात दिलाने में भी असरदार होती हैं| आपको जुखाम और खांसी होने पर बस इसका सेवन दो चम्मच हल्दी पाउडर को एक गिलास दूध में मिलाकर करें| सबसे पहले दूध को अच्छे से गर्म कर लें| और फिर उसमे हल्दी पाउडर को अच्छे से मिला लें| इससे बंद नाक और गले की खराश दूर होगी,साथ ही ये सीने में होने वाली जलन से भी बचाती है|

अदरक का सेवन करें:-

ginger

अदरक को महाऔषधि कहा जाता है, इसमें विटामिन, प्रोटीन आदि मौजूद होते हैं| और ये सर्दी में होने वाली खांसी व् जुखाम से आराम दिलाती हैं| इसके उपयोग के लिए आप रात को सोते समय दूध में अदरक को अच्छे से उबालकर पीएं| आपको फ़र्क़ जरूर महसूस होगा| अदरक की चाय पीने से जुखाम व् खांसी में फायदा होता है| इसके अलावा आप अदरक का प्रयोग दूसरी तरह से भी कर सकते हैं| इसके लिए आप अदरक के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से आराम मिलता है|

इलायची का इस्तेमाल करें:-

ilaychi

इलायची हर घर में मिल ही जाती हैं, इलायची बहुत अच्छा मसाला है, इसका प्रयोग लोग सब्ज़ी में भी करते हैं| परंतु आज हम आपको बताते हैं की इसका प्रयोग सर्दी में होने वाली खांसी व् जुखाम से भी आराम दिलाता हैं| यदि इलायची को अच्छे से पीसकर रूमाल पर लगाकर सूंघने से सर्दी-जुखाम और खांसी से आराम मिलता हैं| इसके अलावा चाय में इलायची डालकर पीने से भी सर्दी में में होने वाले जुखाम व् खांसी से आराम मिलता है, आपको इसका इस्तेमाल सर्दी से बचने के लिए जरूर करना चाहिए|

कपूर का इस्तेमाल करें:-

kapoor

कपूर भी जुखाम व् खांसी का इलाज़ करने में असरदार काम करती हैं| कपूर का प्रयोग करने के लिए आप एक रुमाल में कपूर को अच्छे से बांड ले, और बार-बार उसे सूंघें| ऐसा करने से आपको थोड़ी देर में ही राहत मिलेगी | और ये खांसी के इलाज़ में भी अच्छा काम करता हैं| इसके आलावा यदि आप ठण्ड से बचाव के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं| तो भी आपको इस समस्या से आराम मिलता हैं|

नींबू का प्रयोग करें:-

Lemon

नींबू का प्रयोग करने से भी आपको खाँसी व् जुखाम की समस्या से आराम पाने में मदद मिलती हैं| इसके लिए गुनगुने पानी में नींबू को निचोड़कर पीने से सर्दी और खांसी में आराम मिलता है| इसके आलावा एक गिलास उबलते हुए पानी में एक नींबू और शहद मिलाकर रात को सोते समय पीने से जुखाम की समस्या से राहत मिलती हैं| इसका इस्तेमाल आप पका हुआ नींबू लेकर उसका रस निकालकर और इसमें शुगर डालकर इसे गाढ़ा बना लें, और फिर इसमें इलायची का पाउडर मिलाकर इसका सेवन करने से भी खांसी व् जुखाम से आराम मिलता हैं|

कालीमिर्च का इस्तेमाल करें:-

black pepper

कालीमिर्च भी जुखाम व् खांसी से बचने के लिए एक कारागार उपाय हैं| इसके प्रयोग के लिए आप आधा चम्मच कालीमिर्च के चूर्ण और एक चम्मच मिसरी को मिलाकर एक कप गर्म दूध के साथ दिन में लगभग तीन से चार बार इसका सेवन यदि आप करते हैं तो इसे पीने से आराम मिलता है| इसके आलावा यदि आप रात को 10 कालीमिर्च चबाकर उसके ऊपर से एक गिलास गर्म दूध पीते हैं तो आपको इसे पीने से भी आराम मिलता है|और यदि आप कालीमिर्च को शहद में मिलाकर चाटते हैं तो भी सर्दी और खांसी ठीक हो जाती है|

हर्बल टी का इस्तेमाल करें:-

सर्दी और जुखाम में हर्बल टी को पीना बहुत फायदेमंद होता है| ये अकेला ही हमारी सर्दी में होने वाली कई परेशानियों का हल निकाल देता हैं| सर्दी के कारण जुखाम, सिरदर्द, बुखार और खांसी होना बहुत आम बात होती है, ऐसे में हर्बल टी पीना आपके लिए फायदेमंद है| इससे सर्दी जुखाम के आलावा ठंड भी दूर होती है और पसीना निकलता है, और जिससे आपको आराम मिलता है| इसलिए आपको इसका प्रयोग करना चाहिए|

लहसुन का प्रयोग करें:-

lehsun ke fayde

लहसुन के इस्तेमाल से भी जुखाम व् खांसी से लड़ने में काफी मदद मिलती हैं| लहसुन में एलिसिन नामक का एक तत्व होता है जो एंडी बैक्टेरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल होता है| जिसके कारण जुखाम व् खांसी से आराम मिलता हैं| लहसुन की पांच कलियों को घी में भुनकर खाने से आपको इस समस्या से निजात मिलता हैं| इसका प्रयोग आप दिन में एक से दो बार करने से जुखाम व् खांसी से आराम मिल जाता है|

सर्दी व् जुखाम से बचने के अन्य उपाय:-

  • गेहू की भूसी का काढ़ा बनाकर पीएं|
  • ऊँचें तकिये का इस्तेमाल करें|
  • नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल करें|
  • ग्रीन टी का प्रयोग करें|
  • सोंठ का पाउडर डाल कर उसकी चाय बनाकर उसका प्रयोग करें|
  • अपनी नाक को हमेशा साफ़ रखें|
  • गरम रहें व् आराम करें, सर्दी के कपडे पहने|
  • गरम कॉफ़ी का सेवन करें|
  • सूप बनाकर पीएं|

आपको ये टॉपिक कैसा लगा इस बारे में अपनी राय जरूर व्यक्त करें, क्योंकि आपकी राय हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, और यदि आपको ये टॉपिक पसंद आएं तो इसे शेयर भी जरूर करें|

खांसी व् जुखाम से बचने के तरीके, खांसी व् जुखाम से बचने के टिप्स, खांसी व् जुखाम से बचने के उपाय, खांसी व् जुखाम से बचने के तरीके, खांसी व् जुखाम से बचने के घरेलू नुस्खे, how to get relief from cold and cough, cold and cough solution, instant relief from cold and cough, khansi v jukham se bachne ke liye tips